Breaking News
Home / ताजा खबर / एक बार फिर पानी मे डूबा मुंबई , 48 घंटों का रेड अलर्ट जारी।

एक बार फिर पानी मे डूबा मुंबई , 48 घंटों का रेड अलर्ट जारी।

मुंबई मे शुक्रवार देर रात भारी बारिश के चलते 10 फ्लाइट कैंसिल, स्कूल कॉलेज बंद तो , वहीं मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को भी भारी बारिश होने की संभावना जताई साथ ही रेड अलर्ट भी किया जारी। देश की आर्थिक नगरी मुंबई के कई इलाकों में शुक्रवार रात भारी बारिश से लोगों को सड़कों पर भारी जलभराव का सामना करना पड़ा, जिसके कारण लोगो का अपने घरो से निकलना मुश्किल हो गया।

तो वहीं, महाराष्ट्र के पालघर इलाके मे जलभराव से लोगो के घरो मे भी पानी भर गया। इसको देखते हुए पालघर के कलेक्टर कैलाश शिंद ने आदेश जारी किया
की आज (3 अगस्त) को सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेगे।


बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। वहीं,अंधेरी इलाके में जलभराव के कारण अंधेरी सबवे को बंद कर दिया गया है।
मौसम विभाग ने मुबंई, दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

https://www.youtube.com/watch?v=wrMQ719bvAI&t=4s

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और पालघर सहित उत्तर कोंकण क्षेत्रों में अगले 4-6 घंटे तक बारिश जारी रहेगी।


Written by- Ashish Kumar

 

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com