Breaking News
Home / अपराध / बिहार: दरभंगा में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, सवालों पर कन्नी काट गए सुशील मोदी

बिहार: दरभंगा में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, सवालों पर कन्नी काट गए सुशील मोदी

सेंट्रल डेस्क सिमरन गुप्ता:-   महिलाओं और बच्चियों के सुरक्षा के तमाम दावों के बाद भी देश में दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामलाबिहार के दरभंगा की है जहां एक ऑटो ड्राइवर ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की जघन्य वारदात का अंजाम दिया। वहीं, इस बारे मेंबिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी से सवाल किया गया तो वह जवाब देने के बजाय बिना कुछ कहे वहां से चले गए। 

पुलिस उप अधीक्षक अनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि ऑटो ड्राइवर बच्ची को एक बगीचे में ले गया और दुष्कर्म कीघटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि मामला सामने आने के बाद देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  


 

पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित बच्ची के परिवारके मुताबिक वो घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी वहां आया और बच्ची को बहलाफुसलाकर ले गया। आरोपी सुनसान इलाकेवाले एक बगीचे में पहुंचा और उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

बच्ची को घर के पास ना पाकर घरवाले उसे खोजने लगे तभी किसी ने बताया कि उन्होंने बच्ची को ऑटो पर बैठे देखा था। यह सुनकरपरिजन बच्ची को इधरउधर ढूंढने लगे। तभी बच्ची के  पिता की नजर सड़क किनारे खड़े एक ऑटो पर पड़ी, जब वह नजदीक पहुंचे तोउन्हें बच्ची के रोने की आवाज आई तो लोग वहां पहुंचे और उन्होंने बच्ची को वहां से निकाला। 


 

पीड़ित बच्ची के पिता की मानें तो अगर कुछ पल की देरी होती तो आरोपी उसकी जान लेने की फिराक में था। आरोपी की पहचानभगवानपुर निवासी तेतर साहनी के रूप में हुई है। 

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com