Breaking News
Home / अपराध / फूफा ने भतीजी से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, छह साल तक पीड़िता को किया ब्लैकमेल

फूफा ने भतीजी से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, छह साल तक पीड़िता को किया ब्लैकमेल

सेंट्रल डेस्क सिमरन गुप्ता:-   दिल्ली के भजनपुरा इलाके में रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक फूफा ने अपनी 26 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता काअश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी पांचछह साल तक लगातार पीड़िता को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। तंगआकर पीड़िता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद मामले की शिकायत सोमवार को पुलिस से की गई।  छानबीन केबाद 49 वर्षीय आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिकहिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी के आम आदमी पार्टी से जुड़े होने की बात सामने रही है। इसे लेकर स्थानीय भाजपा नेताओंने सोशल मीडिया पर चुटकी ली। स्थानीय आम आदमी पार्टी विधायक ने आरोपी का पार्टी से कोई संबंध होने से इंकार किया है।


 

पुलिस के मुताबिक, 26 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ भजनपुरा इलाके में रहती है। वहीं आरोपी फूफा अपने परिवार के साथ सीलमपुरमें रहता है। आरोपी का पीड़िता के घर आनाजाना था। पांचछह साल पहले पीड़िता को घुमाने की बात कर पहाड़गंज के एक होटल मेंले गया। वहां पीड़िता से दुष्कर्म किया। 


 

इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। घटना के बाद आरोपी ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने लगा। परेशान होकरपीड़िता ने परिवार को सब कुछ बताने की ठानी। सोमवार को उसने परिवार को फूफा की करतूत के बारे में बता दिया।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com