Breaking News
Home / अपराध / महोबा में मां ने अपने तीनों बच्चों का रेता गला, खुद भी लगाई फांसी, जानिए इसका कारण

महोबा में मां ने अपने तीनों बच्चों का रेता गला, खुद भी लगाई फांसी, जानिए इसका कारण

कुलपहाड़ के कटवरिया वार्ड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,बताया जा रहा है कि पति से अनबन के चलते महिला ने अपनी तीन संतानों को गला रेत का मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान देदी।

वहीं खेत से वापस लौटे पति ने घर आकर देखा तो होश उड़ गए थे। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस मामले में मृतका के भाई ने बताया कि दीपावली के बाद से बहन और बहनोई में अनबन चल रही थी।

लोगो को समझाने का प्रयास किया गया ,लेकिन इसके बाद भी बहनोई जिद पर अड़ा रहा।

बता दें कि कल्याण सिंह की कुछ दिनों से पत्नी सोनम से अनबन चल रही थी।इसी दौरान शुक्रवार की रात कल्याण सिंह खेत गया था और घर पर सोनम और उसकी तीन संताने थीं।पति के वापस लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला था।

आवाज देने के बाद भी कोई हलचल नहीं हुई तो गेट तोड़ा गया था।जिसके बाद कमरे में 11 साल के विशाल, 9 साल की आरती तथा 7 साल अंजली के शव खून से लथपथ पड़े थे,तीनों की गला रेत कर निर्ममता से हत्या की गई थी।

इसके साथ ही कमरे में महिला सोनम का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

सूचना मिलते ही मृतका के भाई नरेड़ी निवासी भान सिंह ने बताया कि दीपावली से बहन और बहनोई के बीच अनबन चल रही थी।बहनोई, बहन के हाथ का बना खाना भी नहीं खा रहे थे। उसे अपने साथ न रखने की जिद किए थे।

पिछले दिनों उसने बहनोई को समझाने का प्रयास किया था मगर बात नहीं बनी थी।सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और परिजनों से बयान दर्ज किए।

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम का कहना है कि बयान के आधार पर मामला और स्पष्ट होगा। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

About P Pandey

Check Also

जो लोग चांदी के चम्मच में खाने के आदी हैं,उन्हें जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं: योगी आदित्यानाथ

उत्तर प्रदेश विधानसभा में सीएम योगी आदित्यानाथ ने नेता विपक्ष अखिलेश यादव को जमकर घेरा। …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com