अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर ने दर्शकों की अच्छी वाह-वाही बटोरी। यह फिल्म इस साल 26 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे बड़ा झटका लगा है। हाउसफुल 4 फिल्म के मेकर्स पर चोरी का आरोप लगा है।
डेक्कन क्रोनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाउसफुल 4 के ट्रेलर रिलीज वाले दिन ही इसके इसके बैकग्राउंड स्कोर पर सवाल उठाए थे। कहा जा रहा था कि इसका बैकग्राउंड स्कोर चिरंचीवी स्टारर फिल्म ‘कैदी नं 150’ से लिया गया है। अब इस रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेलर में जो म्यूजिक सुनाई दे रहा है वो वाकई म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद के द्वारा ‘कैदी नं 150’ से लिया गया है लेकिन इसका क्रेडिट फिल्म से जुड़े लोगों को नहीं दिया गया है।
इस बारे में अभी कोई सही जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं मेकर्स ने अब तक इस पर कोई सफाई जारी नहीं की है। म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद इन दिनों यूरोप टूर पर हैं। भारत लौटते ही वो स मामले का संज्ञान लेंगे। बता दें कि ‘हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार के साथ बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े जैसे स्टार्स भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इन 6 स्टार्स में सभी ने यहां डबल रोल निभाए हैं।
Written by: prachi jain
https://www.youtube.com/watch?v=UHXmonhl2S0&t=59s