Breaking News
Home / अपराध / 26 जनवरी हिंसा- अब एक और गिरफ्तारी, आरोपी इकबाल सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा

26 जनवरी हिंसा- अब एक और गिरफ्तारी, आरोपी इकबाल सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के मामले में एक और आरोपी इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया है।

स्पेशल सेल ने इकबाल सिंह को बीती रात पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया है। इकबाल सिंह लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में आरोपी हैं। इकबाल सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

लाल किले पर हुई हिंसा के बाद से पुलिस को इकबाल सिंह की सरगर्मी से तलाश थीइससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया था। दीप सिद्धू पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था।

आपको बता दें कि 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान राजधानी दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। किसानों का एक जत्था निर्धारित समय से पहले ही ट्रैक्टर रैली के लिए दिल्ली की सीमा में घुस गया।

पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस के बारिकेड्स को तोड़ते हुए यह जत्था पहले आईटीओ पहुंचा और वहां जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जब इन्हें रोकने की कोशिश की तो इन लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

आईटीओ के बाद यह जत्था लालकिला पहुंचा गया। यहां पर भी उपद्रिवयों ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस पर हमला किया और लाल किले की प्राचीर पर तिरंगे की जगह एक धार्मिक झंडा लगा दिया।

#delhiriots. #26januaryvoilence. #Delhi

About News Desk

Check Also

उपस्थिति भले कम हो लेकिन सवाल पूछने में टॉप टेन बिहारी सांसद बन गए अजय मंडल

बिहार से लोकसभा में माैजूदगी दर्ज कर रहे सांसदों की एक रिपोर्ट सामने आई है। …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com