Breaking News
Home / अपराध / महिला की बेरहमी से हत्या, गर्दन पर चाकू से वार करने के बाद पेट फाड़ा

महिला की बेरहमी से हत्या, गर्दन पर चाकू से वार करने के बाद पेट फाड़ा

उत्तराखंड के रुद्रपुर में दो महिलाओं की हत्या के मामले को अभी चौबीस घंटे भी नहीं हुए थे कि एक और महिला का बेरहमी से कत्ल कर उसके शव को बरहैनी रेंज में बौर नदी के किनारे फेंक दिया गया। सोमवार को महिला का लहूलुहान शव मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव के एक दिन पुराना होने की संभावना जताई है। करीब 30 वर्षीय महिला के पेट को धारदार हथियार से फाड़ा गया है।


गर्दन पर भी चाकू से कई वार किए गए हैं। महिला की पहचान छुपाने को उसके चेहरे को पत्थरों से कुचला गया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके दाहिने हाथ में ओम गुदा है और उसने चूड़ियां भी पहनीं हुई हैं।

मौके से पुलिस को चप्पलें भी बरामद हुई हैं। शव मिलने की सूचना पर एसएसपी सुनील कुमार मीणा और एसपी अमित श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पत्थरों से कुचल दिया था महिला का शव

थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि अज्ञात शव मिलने की जानकारी आसपास के थानों को दी जा चुकी है। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है। मृतक महिला की पहचान के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला का बेरहमी से कत्ल किया गया है।


 

थानाक्षेत्र के अंतर्गत जिस जगह पर अज्ञात महिला का शव मिला है। उस जगह से आबादी सिर्फ आधे किमी की दूरी पर है। घटनास्थल से एक ओर झलुआझाला गांव पड़ता है, तो दूसरी ओर नयांगाव है। इसके बावजूद हत्यारों ने महिला को बेरहमी से मार डाला।

घटनास्थल पर पडे़ खून से प्रतीत हो रहा कि हत्यारोपियों ने महिला का कत्ल वहीं पर किया होगा। हत्यारे महिला से इस कदर गुस्से में थे कि उन्होंने उसके पेट को फाड़ डालने के बाद गर्दन पर भी चाकू से कई वार किए हैं। इतना ही नहीं, पहचान छुपाने के लिए पत्थर से उसका चेहरा भी कुचल दिया।

Written By: Simran Gupta

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com