Breaking News
Home / अपराध / हैदराबाद: पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन, पीड़िता के घर पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम

हैदराबाद: पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन, पीड़िता के घर पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम

सेंट्रल डेस्क सिमरन गुप्ता:-  हैदराबाद में दिल्ली के निर्भया कांड जैसी हैवानियत के मामले से नाराज लोगों को गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। लोगों ने शादनगर पुलिसथाने के जमा होकर प्रदर्शन किया। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य भी पीड़िता के घर पहुंच गए हैं। उन्होंने महिला पशु चिकित्सकके हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। वहीं, इस घटना को लेकर पूरे देश में उबाल है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कतक लोग अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।  वहीं तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसै सौंदरराजन शनिवार को पीड़िता के परिवार सेमुलाकात की।

बता दें कि हैदराबाद में कुछ लोगों ने एक युवा महिला पशुचिकित्सक (27) के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे जिंदा ही जला दिया था।इसके बाद उसकी अधजली लाश को पुल से नीचे फेंक दिया गया था। शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम के सदस्य भीपीड़िता के घर पहुंच गए।


 

संसद के बाहर दिल्ली की बेटी ने दिया धरना

हैदराबाद की इस घटना से आहत दिल्ली की एक लड़की ने शनिवार सुबह सात बजे संसद के बाहर महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदर्शनकिया। हालांकि उसके कुछ ही देर बाद दिल्ली पुलिस अनु दुबे को वहां से जबरन उठाकर संसद थाने में ले गई और लगभग चार घंटे तकवहां रखा। अब पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया है और अब वह कह रही हैं कि ये सिर्फ हैदराबाद वाले मामले के खिलाफ नहीं है बल्कि दुष्कर्मके सभी मामलों के खिलाफ और महिला सुरक्षा के लिए प्रदर्शन है।

इसलिए कहा जा रहा निर्भयाकांड जैसा मामला

जिस तरह निर्भया को मदद का भरोसा देकर बस में बैठा लिया गया था, उसी तरह मदद का झांसा देकर यहां भी इंसानियत को शर्मसारकर दिया गया। यहां के शादनगर थाने में हुई इस घटना के प्रकाश में आने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तारकर लिया है। आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर और उसके सहायक हैं।

इस पशु चिकित्सक का शव शादनगर के बाहरी इलाके में हैदराबादबंगलूरू राजमार्ग पर बने एक पुल के नीचे बृहस्पतिवार को बरामदहुआ था। इस पीड़िता की छोटी बहन ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा था कि बुधवार रात नौ बजकर 22 मिनट पर उसकी इस बड़ीबहन से बात हुई थी। 

उसने कहा था कि वह एक टोल प्लाजा के पास है और किसी ने उसकी स्कूटी के टायर की हवा निकली होने की बात कह कर मदद कीपेशकश की थी। जब छोटी बहन ने दोबारा नौ बजकर 44 मिनट पर फोन किया तो उसका फोन बंद रहा था। पीड़िता का शव टोलप्लाजा से 25 किलोमीटर दूर पाया गया।


 

महिला आयोग ने जांच समिति गठित की

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस नृशंस हत्याकांड के लिए जांच समिति का गठन कर दिया है। चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने कहा कि आयोगदोषियों को सजा दिलाने में कोई कोरकसर बाकी नहीं रखेगा।

आयोग ने उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है जिन्होंने पीड़िता के पिता की मदद करने से इंकार कर दियाथा।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com