Breaking News
Home / अपराध / प्रियंका गांधी की सुरक्षा में हुई चूक, रॉबर्ट वाड्रा बोले- पूरे देश में हो रहा सुरक्षा से समझौता

प्रियंका गांधी की सुरक्षा में हुई चूक, रॉबर्ट वाड्रा बोले- पूरे देश में हो रहा सुरक्षा से समझौता

सेंट्रल डेस्क प्राची जैन:   एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के बाद पहली बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आवास पर सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। इसे लेकर उनके पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा का कहना है कि पूरे देश में सुरक्षा के साथ समझौता हो रहा है।

उन्होंने लिखा, ‘यह प्रियंका, मेरी बेटी या बेटे, मेरे या गांधी परिवार की सुरक्षा के बारे में नहीं है। यह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से हमारे देश की महिलाओं को सुरक्षित रखने और सुरक्षित महसूस कराने को लेकर है। पूरे देश में सुरक्षा से समझौता किया जाता है।’


 

उन्होंने आगे लिखा, ‘लड़कियों के साथ छेड़छाड़/ दुष्कर्म हो रहा है, हम किस तरह के समाज बनते जा रहे हैं? हर नागरिक की सुरक्ष सरकार की जिम्मेदारी है। यदि हम अपने देश और घर में सुरक्षित नहीं हैं, सड़को पर सुरक्षित नहीं हैं, दिन या रात में सुरक्षित नहीं हैं तो हम कहां और किस तरह से सुरक्षित रह सकते हैं?’

बता दें कि सोमवार को सूत्रों ने बताया कि गत 26 नवंबर को सात अज्ञात लोग बिना अनुमति के एक गाड़ी से प्रियंका के लोधी एस्टेट स्थित आवास में घुस आए। जिसमें तीन पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्ची शामिल थी। ये लोग प्रियंका के समीप जाकर उनके साथ सेल्फी लेने को कह रहे थे। प्रियंका ने उनके साथ शिष्टाचार से बात की, उन्होंने प्रियंका के साथ फोटो ली और वहां से चले गए।


 

प्रियंका के कार्यालय ने इस मामले को सीआरपीएफ के समक्ष उठाया है। एसपीजी सुरक्षा हटाने के बाद प्रियंका को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। वहीं, इस मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी का कहना है कि उन्हें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के लोधी एस्टेट स्थित घर पर सुरक्षा में कथित सेंध के बारे में जानकारी नहीं है और वह इस पर जानकारी लेंगे।

मालूम हो कि प्रियंका गांधी के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एसपीजी हटाकर जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। एक सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सब राजनीति का हिस्सा है और यह सब होता रहता है 28 साल बाद गांधी परिवार बिना एसपीजी सुरक्षा के है।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com