Breaking News
Home / अपराध / अमेरिका की जेल में सजा काट रहा आतंकवादी,लाया जा सकता है भारत…

अमेरिका की जेल में सजा काट रहा आतंकवादी,लाया जा सकता है भारत…

26 नवंबर 2008 मुंबई अटैैक में आतंकी हमला कराने में शामिल तहव्वुर राणा को जल्द अमेरिका  से भारत लाया जा सकता है। वह अभी अमेरिका की जेल में सजा काट रहा है। हालांकि, खबरो के अनुसार उसे सजा पूरी होने से पहले ही प्रत्यर्पित किया जा सकता है। मुंबई हमलों में 166 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

पुलिस ने नौ आतंकवादियों को मौके पर मार गिराया था और जिंदा गिरफ्तार किए गए आतंकवादी अजमल कसाब को बाद में फांसी दी गई थी। मरने वालों में कुछ अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। हमले के आरोप में अमेरिका ने राणा (58) को 2009 में गिरफ्तार किया था। उसे 2013 में जेल की सजा सुनाई गई थी।

विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) के अधिकारियों ने 13-15 दिसंबर 2018 के बीच अमेरिका का दौरा किया। एनआइए अधिकारियों ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ प्रत्यर्पण के मुद्दे पर बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि मुंबई हमले के दोषियों को सजा दिलाने के लिए अमेरिका ने साथ काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।

सिंह ने बताया, ‘6 सितंबर 2018 को भारत-अमेरिका के बीच हुई वार्ता में दोनों देशों ने पाकिस्तान से मुंबई, पठानकोट, उड़ी और दूसरे हमलों के दोषियों के खिलाफ तेज गति से कार्रवाई करने को कहा था।

 

 

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com