Breaking News
Home / अपराध / यूपी: पति ने महिला को चार लाख में बेचा, खरीदारों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

यूपी: पति ने महिला को चार लाख में बेचा, खरीदारों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

सेंट्रल डेस्क सिमरन गुप्ता:-  बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला को उसके पति द्वारा चार लाख रुपये में बेच देने का मामला सामने आया है। आरोपहै कि खरीदारों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया। महिला ने मामले में आरोपी पति समेत पांच लोगोंके खिलाफ एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।  खानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकरबताया था कि उसकी शादी नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अजीत सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि अजीत ने महिला को घरसे निकाल दिया था। 

जिसके बाद पीड़िता अपने मायके में आई तो मायके पक्ष ने भी महिला को नहीं रखा। इसके बाद वह अकेली रहने लगी। पीड़िता नेबताया कि उसके पति का खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पप्पन और रामवती के पास आना जाना था। 


 

यह दोनों खुद को भक्त बताते हैं और दरबार लगाते हैं। इसलिए महिला ने इन दोनों से अनुरोध किया कि वह उसके पति से उसकाफैसला करा दे। इसके बाद रामकिशन और रामवती ने फैसला कराने के लिए अपने गांव में ही उसके पति, जेठ के बेटे कुलदीप और मेरठके एक गांव निवासी अजब सिंह को बुला लिया। 

 

महिला का आरोप है कि फैसला कराने के बजाए उसके पति ने रामवती और पप्पन से बातचीत करके उसे चार लाख रुपये में अजब सिंहको बेच दिया। इसके बाद अजब और कुलदीप ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। 

इसके बाद अजब सिंह ने उसे जबरन खानपुर में एक किराए के मकान में ले जाकर रखा। महिला को धमकी दी कि यदि वह भागी तोउसकी बेटियों को मौत के घाट उतार देगा। 


 

किसी तरह से महिला खानपुर से भागी और एसएसपी के पास पहुंची थी। मामले में एसएसपी ने पीड़िता की शिकायत सुनने के बादथाना पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। खानपुर पुलिस को आरोपियों की तलाश करने के निर्देश दिए गएहैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर राजफाश कर दिया जाएगा। 

                                                                                                               – संतोष कुमार सिंह, एसएसपी

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com