![](http://news10india.com/wp-content/uploads/2020/10/rahul-priyanka-4-1-1024x578.jpg)
हाथरस कांड को लेकर सिर्फ यूपी ही नही बल्कि पूरे देश ने घमासान मचा हुआ है। एक तरफ के शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं तो वही दूसरी तरफ विपक्ष सरकार को घेरने का कोई मौका नही छोड़ रहा है। हाथरस मामले पर कांग्रेस ने फिर से ‘राजनीति’ शुरू कर दी है। राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा के साथ एक पूरा कांग्रेस का डेलीगेशन लेकर हाथरस के लिए निकले तो सड़क पर प्रशासन का पूरा अमल उतर आया। हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने राहुल और प्रियंका गांधी को हाथरस जाने की इजाजत दे दी है लेकिन इसके साथ ही एक शर्त भी लगाई गई। सिर्फ 5 लोग ही हाथरस जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकत कर सकते हैं। इसके बाद राहुल गांधी 5 कांग्रेस नेताओं के साथ हाथरस रवाना हो गए।
वहीं जब राहुल और प्रियंका अपने आवास से हाथरस के लिए निकले तो एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। प्रशासन और पुलिस का अमला उन्हें पहले की तरह रोकने के लिए खड़े थे तो वहीं राहुल के लिए प्रियंका गाड़ी की ड्राइवर की भूमिका निभाती दिखीं। ये तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई वायरल हो गईं।
दरअसल राहुल और प्रियंका ने 1 अक्टूबर को भी हाथरस जाने की कोशिश की थी। लेकिन पुलिस ने उन्हें ग्रेटर नोएडा में ही रोक दिया था। जिसके बाद आज कांग्रेसी फिर से सड़क पर आ गये। दरअसल कांग्रेस को हाथरस कांड में अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को दोबारा से हासिल करने का मौका दिख रहा है। यही वजह है कि राहुल-प्रियंका लगातार सियासी हंगामा करने से नहीं चूक रहे हैं। अब देखना होगा कि पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद कांग्रेस का क्या रुख होगा।