Breaking News
Home / ताजा खबर / 4 साल पहले मिले पद्मश्री को देख इमोशनल हुई प्रियंका चोपड़ा, पिता को किया याद

4 साल पहले मिले पद्मश्री को देख इमोशनल हुई प्रियंका चोपड़ा, पिता को किया याद

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी खूब पहचान बनाई है। इसी के लिए उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाज़ा गया था। प्रियंका के लिए ये दिन और सम्मान बहुत ही ख़ास रहा। क्योंकि वो भी एक सैन्य परिवार से है। प्रियंका ने उन यादगार पलों को अब अपने फैन्स के साथ शेयर किया है।  

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर पद्मश्री अवार्ड के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं, फोटो के साथ उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है। प्रियंका ने लिखा कि – जब मैं इन तस्वीरों को देखती हूं और उन दिनों के बारे में सोचती हूं, जब मुझे देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान मिला था, जो अनगिनत यादें लौट आती हैं। निश्चित रूप से यह मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि थी, लेकिन जिस चीज़ ने इसे ख़ास बनाया, वो था मेरे परिवार का आनंद और गर्व। मिलिट्री बैकग्राउंड होने की वजह से, मैं बता नहीं सकती कि इस तरह का सम्मान मेरे और परिवार के लिए क्या मायने रखता है। मेरी नानी, बड़े पापा, मेरी मम्मी, भाई, मौसी और मामी सब उस दिन मेरे साथ थे और आइकॉनिक राष्ट्रपति भवन देखकर रोमांचित थे। बड़े पापा अपनी यूनिफॉर्म में आये और उन्हें गर्व से चमकते देखकर, मेरी समझ में आया कि वो क्या पल थे। मेरे डैड उस दिन नहीं थे। शारीरिक रूप से वो वहां नहीं थे, लेकिन मैं उन्हें अपने साथ लेकर गयी। वो मेरी यात्रा का हिस्सा थे और हैं। 

वहीं प्रियंका की इस पोस्ट पर फैन्स के अलावा बॉलीवुड सितारे भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच एक्टर राजकुमार राव ने प्रियंका की तारीफ करते हुए लिखा कि,वो इसकी हक़दार हैं और उन्हें ऐसे सम्मान और मिलेंगे। बता दें कि राजकुमार राव प्रियंका के साथ नेटफ्लिक्स की फ़िल्म द व्हाइट टाइगर में दिखेंगे, जो दिसम्बर में चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, और आप लोग जनवरी में इसे नेटफ्लिक्स पर भी देख सकेंगे। इसके अलावा प्रियंका मैट्रिक्स 4 की शूटिंग भी कर रही हैं, जिसमें कीनू रीव्स लीड रोल में हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी एक और फ़िल्म यू कैन बी हीरोज़ की झलक भी दिखायी थी। 

About Sakhi Choudhary

Check Also

मोदी सरकार का नारा लगाने वाली मुस्लिम महिला के साथ मारपीट मामले में केस दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर भाजपा का …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com