Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड / यूपी में मास्क नहीं लगाने पर हजार रुपये जुर्माना, वीकेंड पर बंद का ऐलान

यूपी में मास्क नहीं लगाने पर हजार रुपये जुर्माना, वीकेंड पर बंद का ऐलान

देश में कोरोना का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। वहीं यूपी भी अब सबसे ज्यादा मामलों के साथ देश में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश में बिगड़ते हालात के बीच अब योगी सरकार लगातार सख्ती बढ़ा रही है। सीएम योगी खुद कोरोना संक्रमित होने के बावजूद आइसोलेशन से ही पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं अब कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश में रविवार को लॉकडाउन का एलान किया गया गया है। इसके साथ ही मास्क नहीं लगाने पर पहली बार एक हजार का जुर्माना और दूसरी बार में दस हजार का जुर्माना भरना होगा। यूपी सरकार के फैसले से जुड़ी बड़ी बातें आपको बताते हैं।

पूरे उत्तर प्रदेश में रविवार को साप्ताहिक बंदी का ऐलान किया गया।
यूपी में सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बंदी रहेगी।
आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाज़ार दफ़्तर बंद रहेंगे।
प्रदेश में सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया।
पहली बार मास्क के बिना पकड़े जाने पर एक हजार का जुर्माना लगेगा।
दूसरी बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर 10 हजार का जुर्माना होगा।
ज्यादा संक्रमण दर वाले सभी 10 जिलों में व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश।
निजी हॉस्पिटल को कोविड हॉस्पिटल में तब्दील किया जाएगा।
108 की आधी एम्बुलेंस केवल कोविड मरीजों के लिए इस्तेमाल होंगी।
होम आइसोलेशन के मरीजों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए।
एम्बुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम कम से कम किया जाए।
ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

About Sakhi Choudhary

Check Also

मोदी सरकार का नारा लगाने वाली मुस्लिम महिला के साथ मारपीट मामले में केस दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर भाजपा का …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com