Breaking News
Home / ताजा खबर / चीन से बढ़ते चुनौती के बीच जापान ने अपने रक्षा बजट में रिकॉर्ड की भारी बढ़ोतरी

चीन से बढ़ते चुनौती के बीच जापान ने अपने रक्षा बजट में रिकॉर्ड की भारी बढ़ोतरी

चीन से जापान भी है परेशान है, जापान ने टक्कर देने के लिए रक्षा बजट में भारी बढ़ोत्तरी की है बता दे की चीन से बढ़ते चुनौती के बीच जापान ने अपने रक्षा बजट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है। अप्रैल 2022 से जापान की कैबिनेट ने नए वित्त वर्ष के लिए 47.2 बिलियन डॉलर के रक्षा बजट की मंजूरी दी है।

चीन से बढ़ते चुनौती के बीच जापान ने अपने रक्षा बजट में रिकॉर्ड की भारी बढ़ोतरी

रिपोर्ट्स के अनुसार जापान ने लगातार 10वीं बार अपने रक्षा बजट में बढ़ोतरी की है।वही जापान का रक्षा बजट देश के सकल घरेलू उत्पाद के एक फीसद को पार कर चुका है।

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक जापान का सैन्य बजट उसके सहयोगी अमेरिका की तुलना में बहुत कम है। अमेरिका 2020 में अपने रक्षा बजट पर 778 बिलियन डॉलर खर्च करने वाला है तो वही चीन 252 बिलियन डॉलर खर्च करेगा

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के 160 से अधिक सांसदो पर हुई रिपोर्ट दर्ज़

2020 से जापान और चीन के बीच बढ़ा तनाव

आपको बता दे की 2020 में होन्ग कोन्ग पर बीजिंग के दमनकारी नीति के बाद से जापान और चीन के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। कई द्वीप पर दोनों देश अपनी संप्रभुता का दावा करते हैं और दोनों देशों के जहाज इन द्वीपों को लेकर पूर्वी चीन सागर में एक दूसरे का पीछा करते रहते हैं।

ताइवान के नजदीक किसी भी इमरजेंसी हालात के लिए जापान के पीएम फुमियो किशिदा और जापानी अधिकारी तैयार हैं। इसके अलावा अभी भी जापान अमेरिकी सेना को अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के रूप में मानता है।

About News Desk

Check Also

मोदी सरकार का नारा लगाने वाली मुस्लिम महिला के साथ मारपीट मामले में केस दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर भाजपा का …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com