Breaking News
Home / अपराध / अभिनेत्री फरहिन साकेत में हुई ठक-ठक गैंग की शिकार

अभिनेत्री फरहिन साकेत में हुई ठक-ठक गैंग की शिकार

 

दिल्ली के साकेत जैसे पॉर्श इलाके में चोरी की वारदातो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हो गए है। जानी मानी अभिनेत्री फरहिन के साथ दिल्ली के साकेत में छिना झपटी की गई। फरहीन प्रभाकर दिल्ली के बेहद पोर्श इलाके साकेत में रहती हैं। 19 जनवरी 2019 के रोज़ फरहीन साकेत के जाने-माने मॉल स्लेक्ट सिटी वॉक में अपने किसी काम से गयी थीं। वापिस लौटने के लिए वह अपनी कार में बैठने ही वालीं थी कि पीछे से 2 अज्ञात व्यक्तियों ने अचानक हमला कर दिया, एक ने आकर उनका मोबाइल छीन लिया और दूसरे व्यक्ति ने पीछे सीट पर रखा हुआ उनका पर्स उठा लिया।

फरहीन ने बताया की उनके विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें गोली मरने की धमकी भी दी और लूट-पाट के साथ साथ फरहीन पर हमला भी किया उनके मुँह पर मुक्का मारा जिसके कारण वह ज़मीन पर गिर गई। फरहीन ने ये भी बताया की वहां मौजूद लोगो में से कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नही आया।

आपको बता दें कि फरहीन 90 के दशक में बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं है। फरहीन ने “जान तेरे नाम” , “सैनिक” , में अक्षय कुमार के साथ लीड रोल किया था। बॉलीवुड के अलावा फरहीन ने कन्नड़ और तमिल सिनेमा में भी काम किया है। इन्हें माधुरी दीक्षित के हमशक्ल से भी जाना जाता है। दोनों अभिनेत्रियों का चेहरा एक दूसरे से काफी मिलता है।

पता चला है की उनके साथ लूट करने वाली ठक गैंग हैं, घटना सुबह 11 बजे की है। फरहीन को अस्थमा की परेशानी भी है और हमले के बाद उन्हें अटैक भी आया। फरहीन की मानें तो दिल्ली जैसे शहर में उनको किसी ने बचाने की कोशिश नही की। बाद में फरहीन ने खुद ही पुलिस को कॉल किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज मामले के मुताबिक फरहीन के बैग में करीब 16 हजार रुपए, मोबाइल और अन्य जरूरी कागजात थे, जिन्हें बदमाश लेकर फरार हो गए। फरहीन ने तुरंत बाद ही इसकी जानकारी पुलिस को दी थी लेकिन अभी तक आरोपियों की कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फरहीन की शिकायत है कि घटना के वक्त आसपास कई लोग खड़े थे, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की और बदमाश लूटपाट करने के बाद गाड़ी को धक्का देकर फरार हो गए।

पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद यहां अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा। इससे पहले 7 जनवरी को साकेत के पास छत्तरपुर में आरोपियों ने एक 24 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मर कर हत्या कर दी।मृतक का नाम गुलशन था जो की पिछले एक साल से हादसे के बाद से बिस्तर पर था जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गयी।

7 जनवरी को भी दिल्ली पुलिस ने लाडो सराय से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। लोगो ने बताया की यह दो लोगो की चेन और वॉलेट छीन कर भाग रहे थे साकेत मेट्रो स्टेशन से पुलिस को सूचना मिली थी जिसके तुरंत बाद पुलिस सकते में आ गई। और पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया जिसके बाद 22 वर्षीय दीपांशु और 22 वर्षीय राहुल पॉल को गिरफ्तार किया।

इसके साथ ही 7 जनवरी को एक और घटना हुई जिसमें दिल्ली पुलिस ने डकैती और छीना-झपटी के मामले में 4 लुटेरों को हिरासत में लिया। इन चारों आरोपियों ने अपने गैंग के लीडर की शादी का खर्च निकालने क लिए तुगलकाबाद किले में घूमने आए दो व्यक्तियो को धमका कर उनका मोबाइल, नकद राशि और उनका डेबिट कार्ड छीन लिया और वहाँ से फरार हो गए। बाद में पुलिस को खबर दी गई जिसके बाद पुलिस ने उन चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com