Breaking News
Home / अपराध / CRIME!बीच शादी में दूल्हे के सामने दुल्हन को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

CRIME!बीच शादी में दूल्हे के सामने दुल्हन को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

News Desk

दिल्ली: शादी की ख़ुशी उस वक़्त मायूसी में बदल गयी जब अचानक चली गोली दुल्हन को लग गयी, और फौरन दुल्हन को अस्पताल में भर्ती करवाया।

गुरुवार रात एक शादी का ख़ुशी भरा माहौल उस समय शांत पद गया जब शादी में किसी के गोली चलाने से दुल्हन बुरी तरह ज़ख़्मी हो गयी। वरमाला के लिए दूल्हा एवं दुल्हन स्टेज पर गए ही थे की अचानक गोली चलने की आवाज़ आई और कुछ ही लम्हों में दुल्हन नीचे गिर गयी। पता चला की गोली दुल्हन को जा लगी और वो घायल हो गई। दुल्हन को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानिए क्या था पूरा मामला-

गुरुवार रात हिंदुस्तान की राजधानी दिल्ली के शकरपुर के शिव मंदिर धाम में मंडावली की रहने वाली पूजा और गीता कॉलोनी के फूल कारोबारी भरत की शादी शकरपुर के ही प्राचीन शिव मंदिर धर्मशाला में थी। घर में खुशियों का माहौल था की अचानक वह मायूसी में बदल गई। शादी में आए मेहमानो में से किसी ने फायरिंग कर दी बन्दूक से निकली गोली सीधी जा कर दुल्हन को लगी और दुल्हन बुरी तरह घायल हो गयी। हादसे के तुरंत बाद दुल्हन को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, गनीमत यह रही कि गोली दुलहन के पैर में लगी थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

गोली लगने के बाद भी दुल्हन ने हिम्मत दिखाई और मंडप में वापिस जा कर शादी की विधि पूरी करने की इजाज़त मांगी, परंतु डॉक्टरों ने मना कर दिया लेकिन लड़की के ज़ोर देने पर डॉक्टर मान गया और जाने की इजाज़त दे दी।

जानिए कैसे दुल्हन को लगी गोली-

जयमाला के लिए बुलाये जाने पर दूल्हा और दुल्हन जैसे ही स्टेज पर पहुंचे की आये हुए मेहमानो में से किसी ने फायरिंग कर दी जिसके कारण दुल्हन ज़ख़्मी हो गयी। हादसे के बाद से माहौल काफी मायूस हो गया, शादी की सारी ख़ुशी गम में बदल गयी। दुल्हन के परिवार वालो और रिश्तेदारों ने दुल्हन को अस्पाल पहुंचाया और तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी।  मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और हादसे का पता लगाने की कोशिश में जुट गई। लाख पूछताछ करने के बाद भी आरोपी का पता नहीं लगा सकी।

पुलिस का कहना है कि, गोली किसी ने हार्ष फायरिंग में चलाई हो और किसी करीबी रिश्तेदार ने ही इस काम को अंजाम दिया हैहालांकि, दूल्हा के साथ आए रिश्तेदारों का कहना है कि गोली जानबूझकर चलाई गयी है। पुलिस जांच में जुट गई है।  पुलिस सबसे पहले उस गोली की तलाश में है जिससे दुल्हन को गोली लगी। जांच पूरी होने के बाद ही पुलिस आरोपी से पूछ-ताछ करेगी।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com