Breaking News
Home / अपराध / प्यार में अंधी मां ने अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट…

प्यार में अंधी मां ने अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट…

सेन्ट्रल डेस्क , ज्योति:  दिल्ली के न्यु अशोक नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।  यहा एक मां ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। दरअसल शनिवार रात जब बेटा घर पर आया तो उसने मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद जब बेटे ने इस बात का विरोध किया तो उसकी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने बेटे को जान से मार डाला।
हत्या के बाद अगली सुबह सुभद्रा अपने छोटे बेटे को गोद में लिए अजीत के साथ नोएडा सेक्टर-15 पहुंची। वहां से उसने एंबुलेंस के लिए फोन किया। उसने एम्बुलेंस को बताया कि उसका बेटा घर पर घायल पड़ा हुआ है। दोनो इस घटना को हादसे का रूप देना चाह रहे थे। लेकिन हत्या का खुलासा उस वक्त हुआ जब एंबुलेंस कर्मी को शक हुआ और उसने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

NEWS 10 INDIA की लेटेस्ट खबरें और अपडेट्स जानने के लिए आप हमारे FACEBOOK पेज को लाइक करना ना भूलें। नीचे दिए गए लिंक पर किल्क करें ।

https://www.facebook.com/mynews10india/

फिलहाल पुलिस ने दोनो को  आजादपुर  इलाके से गिरफतार कर लिया है। पुछताछ में आरोपी ने बताया कि  उन्होंने गमछे से बेटे रविंद्र की हत्या कर दी थी। फिर ईट से उस पर वार कर वो हादसे का रूप देने की कोशिश कर रहे थे।
आपको बता दें
मृतक  रविंद्र  उत्तर प्रदेश के गांव-खरैया का रहने वाला था। दिल्ली में वह न्यू अशोक नगर में उसकी मां सुभद्रा के साथ एक कमरे में किराये पर रहता था। साथ में उसके दो बेटे और रहते थे।
वहीं, सुभद्रा का पति ब्रह्मदेव अपने गांव में चार बेटियों के साथ रहता है। उसकी बाकी 3 बेटियों की शादी हो चुकी है। रविंद्र भी शादीशुदा था। लेकिन पत्नी से विवाद के चलते वह अलग रहता था।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com