Breaking News
Home / अपराध / फिल्म में रोल दिलाने के नाम पर लड़की को मुंबई में बेचा, पांच और लड़कियों को ले गया था

फिल्म में रोल दिलाने के नाम पर लड़की को मुंबई में बेचा, पांच और लड़कियों को ले गया था

सेंट्रल डेस्क सिमरन गुप्ता:-   कैंट रेलवे स्टेशन पर तैनात एक टीटीई सहित दो युवकों के खिलाफ एक लड़की ने कैंट थाना में दुराचार सहित कई धाराओं में मुकदमादर्ज कराया। शनिवार को टीटीई का नाम विवेचना में शामिल करने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। कैंट निवासी लड़की काआरोप है कि टीटीई सहित दो युवक फिल्मों में काम दिलाने के बहाने मुंबई ले गए और नशीली दवा खिलाकर बेहोशी की हालत में बेचदिया। हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। लड़की ने मजिस्ट्रेट के यहां बयान दर्जकराया है। 

लड़की ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले घरेलू कलह से तंग आकर बलिया स्थित ननिहाल जाने के लिए कैंट पहुंची तो यहांटीटीई से मुलाकात हुई। आरोप है कि टीटीई अपने दो दोस्तों उत्कर्ष तिवारी और विशाल मौर्य से मुलाकात कराई। इसके बाद फोन भीसंपर्क लगातार बना रहा।


 

फिल्मों में काम दिलाने का प्रलोभन देकर मुंबई जाने के लिए राजी किया। इसके बाद 19 अक्तूबर को घर से भाग कर कैंट स्टेशन पहुंचीतो उत्कर्ष पांच और लड़कियों को लेकर पहुंचा। टीटीई के पास सभी लड़कियों को उत्कर्ष छोड़ते हुए चला गया। इसके बाद टीटीई सभीलड़कियों को लेकर मुंबई गया और एक होटल में ठहराया।

अगले दिन सभी को खाना खिलाया गया, इसके बाद लड़कियों ने एक बड़े रूम में खुद को निर्वस्त्र पाया। शोर मचाने पर पता चला किटीटीई ने सभी की बोली लगाई है। इसके बाद किसी तरह 15 नवंबर को भाग कर बनारस पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई।


 

हालांकि 19 अक्तूबर को लड़की के पिता ने उत्कर्ष विशाल पर लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मुकदमे मेंटीटीई की भूमिका संदिग्ध मानते हुए कैंट पुलिस ने विवेचना में जोड़ दिया। कैंट सीओ मो. मुश्ताक ने बताया कि लड़की के बयान परटीटीई, उत्कर्ष विशाल के खिलाफ दुराचार सहित अन्य धाराएं बढ़ाई गई हैं। विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। कुछ ही दिन मेंपूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com