Breaking News
Home / अपराध / मैनपुरी: गांव के बाहर आलू के खेत में मिली महिला की लाश, मौके से बरामद हुईं यह चीजें

मैनपुरी: गांव के बाहर आलू के खेत में मिली महिला की लाश, मौके से बरामद हुईं यह चीजें

सेंट्रल डेस्क सिमरन गुप्ता :-   मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला दानी में ससुरालीजनों ने विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव कोजलाने की कोशिश भी की गई। पुलिस आने की सूचना मिलते ही आरोपी शव को खेत  में ही पड़ा छोड़कर भाग गए। पिता की तहरीरपर पुलिस ने आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जनपद इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव रबना बांध निवासी शिवराज सिंह नेकरीब पांच वर्ष पूर्व पुत्री संगीता की शादी थाना क्षेत्र के गांव नगला दानी निवासी दलवीर के पुत्र सिकंदर के साथ की थी।

कुछ समय पूर्व दंपती के बीच हुए विवाद के बाद दहेज को लेकर एक मामला इटावा न्यायालय में भी चल रहा था। इस बीच सुलह करनेके बाद करीब एक महीना पहले सिकंदर संगीता को घर ले आया था। 


 

पिता का आरोप है कि शनिवार शाम पति सिकंदर और अन्य ससुरालीजनों ने संगीता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस बारे में जबपुलिस को जानकारी हुई तो पुलिस ने तलाश की। लेकिन ससुराली कहीं मिले।

बताया जा रहा है कि संगीता के ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल, लकड़ियां आदि एकत्रित कर ली थीं। पुलिस का शिकंजा कसते देखससुरालीजन शव को घर से कुछ दूर आलू के खेत में पड़ा छोड़कर भाग गए। रविवार सुबह पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पास ही एककैन में करीब पांच लीटर मिट्टी का तेल और लकड़ी भी रखी मिलीं। 

इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट 

मृतका के पिता ने पति ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज में पांच लाख की मांग पूरी करने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया।तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सिकंदर, ससुर दलवीर, सास मिथलेश, परिवार के महावीर सिंह, हरवीर सिंह, दलवीर की बहू सुधानिवासी गांव पड़रा थाना कुर्रा, जयचंद्र निवासी कछपुरा सैफई इटावा, श्रीपाल निवासी गांव पूरनपुर जनपद इटावा के खिलाफ रिपोर्टदर्ज कर ली है। 


 

घर खुला छोड़कर ससुराल वाले हुए फरार

संगीता की हत्या करने के बाद सभी ससुराल वाले फरार हो चुके हैं। पुलिस को उनका घर खुला हुआ मिला। वहीं मामला दर्ज कर चुकीपुलिस हत्यारोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव मायके पक्ष के लोगों के सुपुर्द कर दिया। परिजन आरोपी पति ससुरालीजनों के खिलाफकड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

पुलिस शनिवार की शाम से ही महिला की तलाश कर रही थी, शव को जलाने की कोशिश भी की गई। पुलिस आरोपियों को जल्दगिरफ्तार करेगी।अशोक कुमार, सीओ करहल। 

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com