Breaking News
Home / ताजा खबर / नौसेना में देश की पहली महिला पायलट बनेंगी शिवांगी, यह विमान उड़ाएंगी

नौसेना में देश की पहली महिला पायलट बनेंगी शिवांगी, यह विमान उड़ाएंगी

सेंट्रल डेस्क सिमरन गुप्ता:-   भारतीय वायुसेना के बाद अब भारतीय नाैसेना काे भी देश की पहली महिला पायलट मिलने जा रही है। मूलरूप से बिहार की रहने वालीशिवांगी स्वरूप को इसके लिए चुना गया है। शिवांगी फिलहाल कोच्चि (केरल) में जरूरी प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं। रिपोर्ट्स केमुताबिक, शिवांगी को चार दिसंबर काे नाैसेना दिवस पर हाेने वाले समारोह में बैज लगाया जाएगा। शिवांगी स्वरूप काेच्चि में नौसेना कीऑपरेशन ड्यूटी में शामिल होंगी और फिक्स्डविंग डाेर्नियर सर्विलांस विमान उड़ाएंगी।


 

यह विमान कम दूरी के समुद्री मिशन पर भेजा जाता है। इसमें आधुनिक सर्विलांस, राडार, नेटवर्किंग और इलेक्ट्रॉनिक सेंसर लगे हाेते हैं।बता दें कि शिवांगी स्वरूप को पिछले साल जून में वाइस एडमिरल एके चावला ने औपचारिक तौर पर नौसेना में शामिल किया था।

 

नौसेना में सब लेफ्टिनेंट चुनी गई थीं शिवांगी

शिवांगी स्वरूप ने डीएवी पब्लिक स्कूल से सीबीएसई 10वीं की परीक्षा साल 2010 में उत्तीर्ण की है, उन्हें 10 सीजीपीए मिले थे। इसकेबाद उन्होंने विज्ञान विषय लेकर 12वीं की परीक्षा दी और फिर इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। उन्होंने एमटेक में प्रवेश लेने के बादएसएसबी की परीक्षा दी। इसके जरिए वह नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के रूप में चयनित हुईं। ट्रेनिंग के बाद पहली महिला पायलट के लिएउनका चयन किया गया।


 

ये महिलाएं भी हैं पहली

भावना कांत को भारतीय वायुसेना में पहली महिला पायलट होने का सम्मान प्राप्त है। जबकि कराबी गाेगाई नौसेना की पहली महिलाडिफेंस अटैची हैं। असिस्टेंट लेफ्टिनेंट कमांडर गाेगाई को अगले महीने रूस में तैनाती मिलेगी। वे कर्नाटक के करवार बेस पर रूसी भाषासीख रही हैं। वह युद्धपाेत के निर्माण और उनकी मरम्मत में माहिर मानी जाती हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=QD820a-QHmY

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com