मेरठ में पुलिस ने मंगलवार को नकली पेट्रोल- डीजल बनाने वाली फैक्ट्रियों का पर्दाफाश कर गिरोह के दस सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की साठगांठ से मेरठ महानगर में तेल माफिया खुलकर चांदी काट रहे हैं।
थिनर, सॉल्वेंट और रंग मिलाकर 38 रुपये में नकली पेट्रोल-डीजल तैयार किया जा रहा है जिसको तेल माफिया शहर के कई पेट्रोल पंपों और दुकानों पर सप्लाई करते थे। टैंकरों में यहां से यह नकली तेल जाता था।
आरोपी राजीव जैन का खुद का भी पेट्रोल पंप बताया गया है। गिरफ्तारी के बाद तेल माफिया ने परतापुर और टीपीनगर पुलिस की भी पोल खोली है।