Breaking News
Home / ताजा खबर / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर बोला हमला,कहा – जिन्ना के उपासक

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर बोला हमला,कहा – जिन्ना के उपासक

यूपी मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार सत्ता को बरकरार रखने की बड़ी मुहिम में लगे हुए।इस दौरान वह समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर लगातार हमला बोल रहे है।बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्विटर पर बेहद सक्रिय हैं और साथ ही कोरोना संक्रमण काल में अपनी बात रखने के लिए उसका बेहतर उपयोग भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है।इस दौरान उन्होंने कहा कि वे जिन्ना के उपासक हैं और हम सरदार पटेल के पुजारी हैं।उनको पाकिस्तान प्यारा है, हम मां भारती पर जान न्योछावर करते हैं।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए दस फरवरी से होने वाले मतदान के पहले आरोप-प्रत्यारोप लगातार जारी है।वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक बार फिर से समाजवादी पार्टी को जिन्ना तथा पाकिस्तान का पोषक बताया है।इस बीच उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि वो तो जिन्ना के उपासक हैं।हम तो सरदार पटेल’ के पुजारी, उनको पाकिस्तान प्यारा, हम मां भारती पर न्योछावर।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान को लेकर भारतीय जनता पार्टी मिशन मोड पर है।इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ दोनोंं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा डा दिनेश शर्मा लगातार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।इनके साथ ही भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन के साथ शीर्ष नेतृत्व भी लगा है।

गौरतलब है कि भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा अन्य पदाधिकारी भी मोर्चे पर डट गए हैं।इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले वरिष्ठ नेता अमित शाह इन दिनों डोर टू डोर कैम्पेन में लगे हैं।बता दें कि शुक्रवार को भी मथुरा, मेरठ, बागपत में भाजपा नेता पार्टी के प्रत्याशियों के साथ जाकर घर-घर पर लोगों से जनसंपर्क करेंगे।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com