Breaking News
Home / ताजा खबर / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,जिलाध्यक्ष विजय कटियार बसपा में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,जिलाध्यक्ष विजय कटियार बसपा में हुए शामिल

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने पार्टी छोड़ कर बसपा का दामन थाम लिया है।आपको बता दें कि फर्रुखाबाद सदर सीट पर टिकट न मिलने से नाराज होकर जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस छोड़ी है और अब वह पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी लुईस खुर्शीद के सामने सदर सीट पर बसपा से चुनाव में उतरेंगे।वहीं जिलाध्यक्ष के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

आपको बता दें कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने नवंबर 2019 से पद संभालने के बाद पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की थी।वहीं संगठन मजबूत होने के साथ कांग्रेस कमेटी को नई ऊर्जा मिली थी।दरहसल विजय कटियार ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से फर्रुखाबाद सदर सीट पर टिकट के लिए आवेदन किया था।वहीँ पार्टी ने सदर सीट से पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद को टिकट देकर चुनावी रण में उतार दिया।जिसके बाद टिकट न मिलने से जिलाध्यक्ष विजय कटियार नाराज हो गए थे।हालाँकि विजय कटियार के पिता स्व.राजेंद्र नाथ कटियार कांग्रेस से लगातार 10 वर्ष जिलाध्यक्ष पद पर रहे थे।

कांग्रेस पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करने के बावजूद कांग्रेस से टिकट न मिलने से विजय कटियार ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए।जिसके बाद उन्हें फर्रुखाबाद सदर सीट से चुनाव लड़ने के लिए बसपा की ओर से टिकट भी मिल गया।बताया जा रहा है कि पहले से ही बसपा पिछड़ा वर्ग को टिकट देने पर विचार कर रही थी।

वहीं विजय कटियार के बसपा में शामिल होने के बाद पिछड़ा वर्ग का चुनावी रण में उतारने के लिए बसपा को प्रत्याशी भी मिल गया और साथ ही संगठन को मजबूती देने वाले जिलाध्यक्ष के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को बड़ा झटका भी लगा है।इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष नगेंद्र पाल सिंह जाटव ने कहा कि विजय कटियार को सदर सीट से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com