Breaking News
Home / ताजा खबर / आरपीएन सिंह को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कसा तंज़ ,कहा -छोड़कर जा रहे हैं घर अपना

आरपीएन सिंह को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कसा तंज़ ,कहा -छोड़कर जा रहे हैं घर अपना

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सांसद शशि थरूर ने पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर तंज कसा है।इस दौरान उन्होंने एक शेर ट्वीट कर भाजपा के ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के जवाब में ‘कांग्रेस युक्त भाजपा’ का ताना कसा है।

आपको बता दें कि सांसद शशि थरूर ने अपने ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा कि अब भाजपा कांग्रेस जैसी नजर आ रही है,क्योंकि उसमें कई नेता शामिल हो चुके हैं।इसके अलावा थरूर ने शेर ट्वीट कर अपनी बात कही है।

ट्वीट किया हुआ शेर

छोड़कर जा रहे हैं घर अपना
शायद उनके कुछ और सपने हैं
अब उधर भी सब अपना सा है
अब उधर भी तो सभी अपने हैं’
(कांग्रेस युक्त भाजपा!)

आपको बता दें कि कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए आरपीएन सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।वहीं कुछ घंटों बाद ही वह भाजपा में शामिल हो गए।इस दौरान उन्होंने ट्विटर पर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा साझा करते हुए घोषणा की कि वे अपनी राजनीतिक यात्रा का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।

गौरतलब है कि आरपीएन सिंह कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी थे और उन्हें कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपना स्टार प्रचारक भी नियुक्त किया था। भाजपा पार्टी में शामिल होने के बाद भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरपीएन सिंह ने कहा कि ‘कांग्रेस अब वैसी नहीं रही,मैं पीएम नरेंद्र मोदी के भारत के सपने को पूरा करने के लिए एक कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा।मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छोड़ रहा हूं।देश,जनता और पार्टी की सेवा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद।

About P Pandey

Check Also

मोदी सरकार का नारा लगाने वाली मुस्लिम महिला के साथ मारपीट मामले में केस दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर भाजपा का …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com