Breaking News

नॉएडा मॉल मर्डर केस:मात्र 7400 के बिल पर सवाल उठाने पर बाउंसर्स ने ली ब्रजेश की जान!

नॉएडा सेक्टर-38 स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल के लॉस्ट लेमन पब में बाउंसरों ने बिल को लेकर हुए झगड़े के चलते सोमवार की रात परचेज मैनेजर ब्रजेश की पीटकर हत्या कर दी!ब्रजेश अपने ऑफिस के सात साथियों के साथ पार्टी करने के लिए लॉस्ट लेमन पब गए थे जहाँ उनकी 7400 का बिल आने को लेकर कहासुनी होगयी जिसके बाद पब के करीब दो दर्जन कर्मचारी और बाउंसर्स ने मिलकर ने ब्रजेश को बुरी तरह मारापीटा| उनलोगो ने ब्रजेश को इतना मारा की ब्रजेश अधमरा होगया|

ब्रजेश

इसके बाद ब्रजेश के दोस्त फ़ौरन ही ब्रजेश को घायल हालत में सेक्टर-41 के प्रयाग अस्पताल में ले गए,जहाँ उनकी मौत हो गई|पुलिस ने इस मामले में पब के मैनेजर समेत बाकी कर्मचारियों को भी गिरफ्तार कर 16 संदिग्धों के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ कर ली है| पुलिस सीसीटीवी फूटेज की जांच कर रही है|वही मैनेजर की पत्नी ब्रजेश के दोस्तों और पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगा रही हैं| पुलिस की माने तो ब्रजेश अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों के साथ सेक्टर-76 में अम्रपाली प्रिंसले सोसाइटी के रहने वाले थे| ब्रजेश सेक्टर-80 के जेएलएन फेनिक्स कंपनी में परचेज मैनेजर थे और उनकी पत्नी पूजा सेक्टर-132 के डीपीएस में शिक्षिका हैं|पुलिस मामले की जांच हर पहलु से कर रही है|

About Ariba Naseem

https://news10india.com/

Check Also

कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 39 उम्मीदवारों की लिस्ट में कौन-कौन नाम शामिल?

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com