Breaking News
Home / ताजा खबर / बिहार: बॉयलर फटने से चार की मौत, पांच से ज्यादा लोग घायल

बिहार: बॉयलर फटने से चार की मौत, पांच से ज्यादा लोग घायल

सेंट्रल डेस्क सिमरन गुप्ता:-   बिहार के मोतिहारी में स्थित एनजीओ के एक किचन में बॉयलर फटने से चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच से ज्यादा लोग घायलहैं। यह घटना शनिवार सुबह सुगौली में घटित हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।


 

घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य जारी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार घटना उससमय घटी जब कुछ लोग सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए मिड डे मील सप्लाई करने वाले एनजीओ की रसोई में खाना बना रहे थे।

सुगौली नगर परिषद के स्कूलों के लिए खाना बनाया जा रहा था। इसी बीच सुबह करीब पांच बजे बॉयलर में धमाका हो गया। जिसकेकारण मकान के परखच्चे उड़ गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट की आवाज सुनने के बाग पूरे इलाकेमें दहशत का माहौल पैदा हो गया।


 

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने आननफानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बादस्थानीय प्रशासन के साथसाथ पूर्व पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री विधायक रामचंद्र सहनी भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

https://www.youtube.com/watch?v=DG-yNsSlkVI&t=1s

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply