Breaking News
Home / ताजा खबर / पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित 81 वर्ष की उम्र में एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन

पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित 81 वर्ष की उम्र में एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन

एक बहुत ही बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है जहां पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सेहत फिलहाल कुछ दिन से काफी खराब चल रही थी लेकिन शनिवार 20 जुलाई को 81 वर्ष की उम्र में  एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन हो गया।

Image result for sheila dixit

सूत्रों की माने तो शीला दीक्षित को उल्टी की शिकायत के बाद उन्हें सुबह एस्कॉर्ट अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया। वह लगभग 1 हफ्ते से बीमार थी और दिल की समस्या झेल रही थी।


शीला दीक्षित पूर्व मुख्यमंत्री के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता थी। आपको बता दें कि शीला दीक्षित को दिल्ली की प्यारी दीदी के तौर पर भी लोग जानते हैं। उनका निधन न केवल पूरे दिल्ली वासियों को बल्कि पार्टी और गांधी परिवार के लिए भी बड़ी क्षति माना जा रहा है।

Image result for sheila dixit

शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। वह दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री भी रह चुकी है जबकि 25 अगस्त 2014 को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

इस साल उत्तर पूर्व दिल्ली से लोकसभा सांसद के रूप में चुनाव लड़ी लेकिन उन्हें भाजपा के मनोज तिवारी के सामने हार का सामना करना पड़ा।


About News10India

Check Also

मोदी सरकार का नारा लगाने वाली मुस्लिम महिला के साथ मारपीट मामले में केस दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर भाजपा का …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com