Breaking News
Home / ताजा खबर / इंदिरापुरम में दो बच्चों की हत्या कर दो पत्नियों के साथ आठवीं मंजिल से कूदा शख्स

इंदिरापुरम में दो बच्चों की हत्या कर दो पत्नियों के साथ आठवीं मंजिल से कूदा शख्स

सेंट्रल डेस्क सिमरन गुप्ता:-   राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शख्स और उसकी दो पत्नियों ने अपने बच्चों की हत्या कर मंगलवार सुबह आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। फ्लैट से सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  घटना गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम के वैभव खंड में कृष्णा अपरा सोसाइटी की आठवीं मंजिल से दो महिला और एक पुरुष नीचे कूद गए। इनमें से एकमहिला और पुरुष की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है। 


 

बताया जा रहा है कि इन लोगों ने कूदने से पहले अपने दोनों बच्चों और पालतू बिल्ली की हत्या कर दी। पुलिस को फ्लैट के अंदर सेदीवार पर सुसाइड नोट लिखा है। 

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कृष्णा अपरा सोसाइटी के फ्लैट नंबर -805 में रहने वाले तीन लोगों ने आठवीं मंजिल सेछलांग लगा दी। इनमें से एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। 

जबकि एक महिला घायल है। उन्होंने बताया कि जानकारी जुटाने पर पता चला कि डेढ़ महीने पहले ये सभी यहां आए थे। फ्लैट कोखोलने पर उसमें दो बच्चे और मृत मिले। दोनों बच्चों की उम्र 10 से 13 साल की है। 


 

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इन लोगों ने सुसाइड नोट दीवार पर रखा था। सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी के कारण यहआत्महत्या की है। फिलहाल उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

https://www.youtube.com/watch?v=a7pPp213dS0

About News10India

Check Also

मोदी सरकार का नारा लगाने वाली मुस्लिम महिला के साथ मारपीट मामले में केस दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर भाजपा का …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com