Breaking News
Home / ताजा खबर / पंजाब में हरियाणा की खाप और पंजाब के पंथ मिलकर चलाएंगे विशेष अभियान

पंजाब में हरियाणा की खाप और पंजाब के पंथ मिलकर चलाएंगे विशेष अभियान

हर बार हरियाणा में विधानसभा चुनाव के प्रमुख मुद्दे का हल अब प्रदेश की खाप और पंजाब के पंथ निकालेंगे। इसके चलते इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और जल्द ही प्रदेश से खाप नेता पंजाब रवाना होंगे।

बता दें कि इस अभियान की शुरुआत भिवानी के कितलाना से ही दो जनवरी को की जाएगी। और खाप नेताओं की अध्यक्षता सांगवान खाप-40 के प्रधान और चरखी दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान करेंगे। 

आपको बता दें कि जब से प्रदेश बना है तब से एलवाईएल के पानी का इंतजार लोग कर रहे हैं। अब इसके पानी से प्रदेश के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जैसे क्षेत्र में भी पानी पहुंचेगा, जहां नहरी पानी की किल्लत है। वहीं भिवानी जैसे जिले में भी टेल तक पानी पहुंचेगा। यही कारण है कि हर बार यह मुद्दा चुनाव में सबसे अहम होता है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस को दे दिया नीतीश कुमार ने बड़ा झटका,JDU में आज शामिल होंगे सदानंद सिंह के पुत्र

लेकिन हर बार यह मुद्दा बस चुनाव तक ही टिक पाता है, और उसके बाद इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। मगर इस मुद्दे का समाधान अब प्रदेश की खापों ने निकालने का बीड़ा उठाया है।

सांगवान खाप-40 के प्रधान सोमबीर सांगवान के मुताबिक जिस तरह से प्रदेश में खापों का विशेष महत्व है और उनके फैसलों को सरकार भी मानने को मजबूर हो जाती हैं, उसकी तरह पंजाब में पंथों का महत्व है। उन्होंने कहा कि वहां पंथों में जत्थेदार होते हैं। उन्हीं से मुलाकात कर इस मामले का समाधान निकाला जाएगा।

अब जल्द ही इसके बारे में खापों के एक शिष्टमंडल का गठन किया जाएगा। और यह शिष्टमंडल पूरे प्रदेश में संवाद स्थापित करने के साथ-साथ पंजाब जाएगा।

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक आएंगे कितलाना

बता दे की दो जनवरी को भिवानी के कितलाना में एसवाईएल मुद्दे को लेकर बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते इस कार्यक्रम में मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी शामिल होंगे। और इसके अलावा प्रदेशभर से खाप प्रतिनिधि, बड़े संत महात्मा और पंजाब के पंथों से जत्थेदार शामिल होंगे।

About News Desk

Check Also

मोदी सरकार का नारा लगाने वाली मुस्लिम महिला के साथ मारपीट मामले में केस दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर भाजपा का …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com