Breaking News
Home / बिहार / झारखण्ड / बाढ़ के पानी में 5 लड़की की डूबने से मौत, जबकि एक की स्थिति चिंताजनक

बाढ़ के पानी में 5 लड़की की डूबने से मौत, जबकि एक की स्थिति चिंताजनक

एक बहुत बड़ी घटना तरियानी थाना क्षेत्र के पचडा गोट वार्ड नंबर 6 गांव से आ रही है जहां पर बाढ़ के पानी में 5 लड़की की डूबने से मौत हो गई है। डूबते देख स्थानीय निवासी ने जाने बचाने की भरसक प्रयास किया लेकिन जबतक डॉक्टर के पास पहुँचते-पहुँचते उनकी मृत्यु हो चुकी थी।  जबकि एक लड़की की स्थिति चिंताजनक है।


शिवहर- तरियानी थाना क्षेत्र के पचरा गोट वार्ड नंबर 8 एवं 9 के 5 बच्चियों को बाढ़ के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई है वहीं एक बच्ची की स्थिति चिंताजनक है। भीषण बाढ़ ने जिले में तबाही मचाना शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रियानी थाना क्षेत्र के पचरा गोट गांव में आज दोपहर धीरेंद्र सिंह की इंटर पास लड़की जुली कुमारी की मृत्यु डूबने से हो गई है वहीं 12 वर्षीय सुमन कुमारी की स्थिति चिंताजनक है। जबकि अजय सिंह की 13 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी, पप्पू सिंह की 15 वर्षीय पुत्री जुली कुमारी, भल्लू साह का 12 वर्षीय पुत्री तथा लक्ष्मण साह के 12 साल का पुत्री निशा कुमारी की मृत्यु बाढ़ के पानी में डूबने से हो गई है। प्रशासनिक टीम तरियानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच रही है।

मोहम्मद हसनैन की रिपोर्ट –
 

 

About News10India

Check Also

उपस्थिति भले कम हो लेकिन सवाल पूछने में टॉप टेन बिहारी सांसद बन गए अजय मंडल

बिहार से लोकसभा में माैजूदगी दर्ज कर रहे सांसदों की एक रिपोर्ट सामने आई है। …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com