Breaking News
Home / अपराध / महाराष्ट्र : लिव-इन पार्टनर की गला घोट कर की हत्या फिर शव को लगाई आग, गिरफ्तार

महाराष्ट्र : लिव-इन पार्टनर की गला घोट कर की हत्या फिर शव को लगाई आग, गिरफ्तार

सेंट्रल डेस्क सिमरन गुप्ता :-   महाराष्ट्र के कल्याण में एक व्यक्ति को कथित रूप से उसकी 19 वर्षीय लिवइन पार्टनर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बुधवार को बताया कि व्यक्ति पर उसकी पार्टनर की हत्या करने और शव को जलाने का आरोप है। पुलिस ने बताया किआरोपी की पहचान नीरज मौर्य (20) के रूप में हुई, जिसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। जिला पुलिस की क्राइम ब्रांच के एकअधिकारी ने बताया कि इस महीने कल्याण के बाल्यानी में एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिला था। 


 

कल्याण ग्रामीण पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने शव कीपहचान के लिए क्षेत्र में पूछताछ की। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने उन्हें बताया कि आरोपी के साथ रह रही महिला को उन्होंने कुछदिनों नहीं देखा है।

पुलिस ने मौर्य को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस के बताया कि वह पीड़िता मोहिनी गुप्ता के साथ रह रहा था। वहउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली थी। 

उसने पुलिस को बताया कि उन दोनों के बीच मतभेद थे। इस महीने की शुरुआत में दोनों के बीच कुछ बहस हुई थी, जिस पर गुस्साएमौर्य ने मोहिनी की गला घोट कर हत्या कर दी और बाद में शव को प्लास्टिक बैट में लपेटा और एक निर्जन स्थान पर ले गया, जहांपेट्रोल डालकर उसने शव जला दिया।


 

मंगलवार को गिरफ्तार करने के बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया था। कोर्ट ने उसे एक सप्ताह की पुलिस कस्टडी में भेजा है।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com