Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड / भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राजभर समाज के नेता

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राजभर समाज के नेता

राजभर समाज के नेताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। इस मौके पर योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सुहेलदेव BSP के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश को अपना नाम बदलकर असलम राजभर कर लेना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राजभर समाज के नेता

राजभर समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ है और 2022 में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए कटिबद्घ है। इस मौके पर कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में राजभर समाज के बड़े नेता कालीचरण राजभर, पूर्व विधायक जहूराबाद समाजवादी पार्टी, मदन राजभर भारतीय संघर्ष पार्टी के अध्यक्ष मऊ, मोनू राजभर जिला पंचायत सदस्य, ज्ञान भारद्वाज महासचिव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, भारतीय सुहेलदेव समाज सेना के अध्यक्ष बब्बन राजभर लखनऊ, प्रकाश राजभर आजमगढ़, राजकुमार गुप्ता आजमगढ़, अविनाश वर्मा, प्रमोद द्विवेदी, मालनी द्विवेदी समाजवादी पार्टी लखनऊ के सदस्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

बता दे की कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा BSP से 2 बार विधायक रहे कालीचरण राजभर ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। राजभर दो बार बीएसपी के विधायक रहे हैं और वर्तमान में सपा के नेता हैं। इन्होंने पिछला चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें करीब 75 हजार वोट मिले थे।

पाठक ने कहा कि एक ऐसा परिवार है जहां कोई भी अपनी मेहनत से अपना मुकाम बना सकता है लेकिन दूसरी पार्टियों में ऐसा नहीं है। वहां पार्टी का मुखिया ही परिवार का सदस्य बन सकता है।

About News Desk

Check Also

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में बिगुल फूंका कहा- अबकी बार 400 पार

भले लोकसभा चुनाव की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन चुनावी रैलियों …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com