Breaking News
Home / ताजा खबर / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:लड़की हूं, लड़ सकती हूं की पोस्टर गर्ल ने लगाया बड़ा आरोप,कहा प्रियंका के सचिव ने टिकट के बदले मुझसे घूस मांगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:लड़की हूं, लड़ सकती हूं की पोस्टर गर्ल ने लगाया बड़ा आरोप,कहा प्रियंका के सचिव ने टिकट के बदले मुझसे घूस मांगी

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के महत्वाकांक्षी कैंपेन ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल डॉक्टर प्रियंका मौर्य ने प्रियंका के सचिव पर टिकट देने के लिए घूस मांगने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में धांधली चल रही है।आपको बता दें कि प्रियंका ने शुक्रवार को ट्वीट कर आरोप लगाया कि, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं पर टिकट नहीं पा सकी क्योंकि ओबीसी थी और घूस नहीं दे सकी प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को कल।सबूत के साथ वीडियो है चैनल पर दिखेगा।इसके अलावा उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि पार्टी में जो धांधली चल रही है किसी को बोलने की हिम्मत नहीं है।कांग्रेस में जातिवाद के कारण नरेश सैनी को भी पार्टी छोड़नी पड़ी थी है।

आपको बता दें कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं कैंपेन का अहम चेहरा डॉ. प्रियंका मौर्य रही हैं।इस कैंपेन के सभी पोस्टरों में डॉ. मौर्य का चेहरा सबसे आगे दिखता रहा है।कांग्रेस के महिला घोषणापत्र का भी वह चेहरा रही हैं और वह लखनऊ के सरोजिनी नगर सीट से उम्मीदवार मानी जा रही थीं,लेकिन उनकी जगह रुद्र दमन सिंह को टिकट दे दिया गया है।

इस दौरान डॉ. प्रियंका का आरोप है कि उन्हें घूस नहीं देने पर सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया है।उनका कहना हाउ कि लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन सिर्फ एक धांधली थी।लोग कहेंगे कि टिकट नहीं मिला तो ऐसा कर रहे।लेकिन खुद जांच करें फिर बोलें,हमें तो 2024 की तैयारी करो ऐसा कहा जाने लगा।लेकिन भाजपा के जुमलों को मात नहीं दे पा रही है कांग्रेस।गौरतलब है कि कांग्रेस ने गुरुवार को 125 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी,जिसमें 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिया गया है।जिसक कुछ ही घंटों बाद डॉ. प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस के सचिव पर यह आरोप लगा दिया है।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com