Breaking News
Home / ताजा खबर / सेना के प्रमुख बिपिन रावत ने भविष्य में होने वाले युद्ध को लेकर चिंता जाहिर की।

सेना के प्रमुख बिपिन रावत ने भविष्य में होने वाले युद्ध को लेकर चिंता जाहिर की।

एक सेमिनार में सेना के प्रमुख बिपिन रावत ने ‘कारगिल युद्ध’  26 जुलाई को बीस साल पुरे हो जाने पर चर्चा करते हुए, उन्होंने भविष्य में होने वाले युद्ध के लिए चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में अब जो भी युद्ध होंगे। वो इतने विनाशकारी होंगे, कि उनकी भयाभय स्थति का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। क्युकी कुछ सालो में अब बढ़ती तकनीक का वर्चस्व प्रभाव बेहद हानिकारक हो गया है।

 


भविष्य में होने वाले किसी तरह के युद्ध अब भयानक तबाही का रूप ले सकते है। सेना के प्रमुख बिपिन रावत ने भविष्य में होने वाले युद्ध को ‘हाइब्रिड युद्ध’ का नाम दिया है। देखा जाए आज के युद्ध में साइबर दुनिया एक बड़ी भूमिका निभा रहीं है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि भारत किसी भी परिस्थिति में युद्ध में दुश्मनो से लोहा ले सकता है। वह अपनी आधुनिक तकनीक और मानसिक स्थति दोनों ही ताकत में जबाव देने के लिए पूरी तरह सक्षम है। बिपिन रावत ने कारगिल युद्ध में हासिल हुई विजय को याद करते हुए कहा उन्हें अपनी देश की सेना पर गर्व है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थति में भारत की आन, मान, शान में  कभी कमी नहीं आएगी।

About News10India

Check Also

मोदी सरकार का नारा लगाने वाली मुस्लिम महिला के साथ मारपीट मामले में केस दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर भाजपा का …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com