Breaking News
Home / ताजा खबर / प्लूरल्स पार्टी के घोषणा पत्र का 8 फैक्टर, पुष्पम प्रिया की पार्टी ने किए ये वादे

प्लूरल्स पार्टी के घोषणा पत्र का 8 फैक्टर, पुष्पम प्रिया की पार्टी ने किए ये वादे

बिहार विधानसभा चुनाव पर तमाम पार्टियां अपने चुनावी समीकरण तय कर चुकी हैं। इसी कड़ी में तमाम सियासी दल लुभावने वादे भी लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। और इन्हीं लुभावने वादों को पिरोकर मैनिफेस्टो की माला तैयार की जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश की नई नवेली पार्टी द प्लूरल्स पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। 2020-2030 के 8 दिशा आठों पहर के नाम से पुष्पम प्रिया की पार्टी ने बिहार के लिए अपना रोड मैप सामने रखा है। पार्टी ने आठ बिंदुओं को खास तौर पर सामने रखा है। द प्लूरल्स पार्टी की सीएम उम्मीदवार और पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने घोषणा पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपना घोषणापत्र साझा करते हुए लिखा है कि द प्लान: टोटल ट्रांसफ़ॉर्मेशन और सबका शासन।

ये हैं प्लुरल्स पार्टी के घोषणा पत्र के अहम बिंदु—–

आठ डेवेलपमेंट जोन का विकास किया जाएगा
हर डिवलपमेंट जोन में आठ औद्योगिक क्षेत्र होंगे
कृषि को उद्योग का दर्जा दिया जाएगा
हर जोन में एक लाख स्टार्ट अप लगाए जाएंगे
ये स्टार्ट अप कृषि, उद्योग, आईटी, फाइनेंस से जुड़े होंगे
हर जोन में फ्लड एंड इरिगेशन सिस्टम तैयार किया जाएगा
सभी जोन में लर्निंग के आठ स्टेट ऑफ द आर्ट शिक्षा केंद्र तैयार किए जाएंगे
सभी वार्ड और पंचायत में आठ बुनियादी ढांचे तैयार किए जाएंगे
गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों को जीवन की आठ बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी

पुष्पम प्रिया चौधरी बिहार विधानसभा चुनाव से अपने सियासी सफर की शुरुआत करने जा रही हैं। वहीं उनका घोषणा पत्र काफी दिलचस्प है और इस पर चर्चा भी हो रही है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या वो अपने वादों के जरिए बिहार की जनता का दिल जीत पाएंगी। पुष्पम प्रिया चौधरी ने पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है। साथ ही उनके मधुबनी के बिस्फी से भी चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है। 

About Sakhi Choudhary

Check Also

मोदी सरकार का नारा लगाने वाली मुस्लिम महिला के साथ मारपीट मामले में केस दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर भाजपा का …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com