Breaking News
Home / अपराध / फतेहपुर दुष्कर्म पीड़िता जिंदगी की जंग हारी, दरिंदों ने जला दिया था जिंदा

फतेहपुर दुष्कर्म पीड़िता जिंदगी की जंग हारी, दरिंदों ने जला दिया था जिंदा

सेंट्रल डेस्क प्राची जैन:  कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती फतेहपुर कांड की पीड़िता जिंदगी की जंग हार गई। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई थी। जिसके चलते गुरुवार तड़के पीड़िता की मौत हो गई। बता दें कि रेप के आरोपियों ने पीड़िता को जिंदा जला दिया था। पीड़िता कृत्रिम सांसों पर थी।

इससे पहले पीड़िता का इलाज कर रहे हैलट के सर्जन डॉ. अनुराग सिंह ने बताया था कि फेफड़ों में ताकत नहीं है, उसे वेंटिलेटर पर रखा है। उसे वेंटिलेटर से कृत्रिम सांस दी जा रही है। इसके साथ ही हृदय में भी कमजोरी आ गई है। हृदय की दवाएं भी शुरू कर दी गई हैं।

 

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com