Breaking News
Home / ताजा खबर / नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली में कई जगह प्रदर्शन, आठ मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 144 लागू

नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली में कई जगह प्रदर्शन, आठ मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 144 लागू

सेंट्रल डेस्क प्राची जैन:  नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बीते रविवार को जामिया नगर में हुए हिंसक प्रदर्शन और फिर सीलमपुर में हुए प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। वहीं गुरुवार को कुछ प्रदर्शनों के चलते कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं और कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। पढ़ें दिनभर की अपडेट्स…

लाल किले के आसपास धारा 144 लागू

दिल्ली पुलिस ने आज जगह-जगह होने वाले प्रदर्शनों के चलते लाल किले के आसपास के इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। इसके तहत प्रभावित इलाके में 4 से ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकते।


ये आठ स्टेशन रहेंगे बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने आज शहर में होने वाले प्रदर्शनों के चलते दिल्ली के मेट्रो स्टेशन के निकास और प्रवेश द्वार बंद कर दिए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रुकेगी। इन स्टेशनों के नाम हैं- जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, मुनिर्का, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन।

‘हम भारत के लोग’ विरोध मार्च को निकालने की नहीं दी इजाजत

दिल्ली पुलिस ने लाल किला से शहीद भगत सिंह पार्क(आईटीओ) तक निकाला जाने वाले विरोध मार्च को भी निकालने की इजाजत नहीं दी है। यह ‘हम भारत के लोग’ के बैनर तले सुबह 11.30 बजे निकाला जाना था।

नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली में कई जगह प्रदर्शन, आठ मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 144 लागू

दिल्ली पुलिस ने आज दोपहर 12 बजे से होने वाले कम्यूनिस्ट पार्टी के विरोध मार्च को निकालने की इजाजत नहीं दी है। यह मार्च मंडी हाउस से जंतर-मंतर तक निकाला जाना था।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com