Breaking News
Home / ताजा खबर / घरेलू हिंसा से तंग आकर एक महिला पुलिसकर्मी ने देनी चाही अपनी जान

घरेलू हिंसा से तंग आकर एक महिला पुलिसकर्मी ने देनी चाही अपनी जान

हमारे देश में घरेलू हिंसा का शिकार केवल आम महिलाएं ही नहीं होती हैं बल्कि वे महिलाएं भी अक्सर घरेलू हिंसा का शिकार हो जाती हैं जो कि बहुत पढ़ी लिखी और अपने पैरों पर खड़ी होती हैं।

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से आया है जहां की एक महिला पुलिस ने घरेलू हिंसा से तंग आकर जहर खा लिया।
यह घटना गुरुवार की सुबह की है जब महिला पुलिस अधिकारी ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया। इसके बाद उनकी हालत गंभीर होने लगी, उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां भी उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: ‘पैसे का मोह अनमोल’, खाते में आए 5.5 लाख रुपए कहा प्रधानमंत्री मोदी ने दिए हैं,वापिस क्यों करूँ

जानकारी के मुताबिक यह घटना बचौना गांव की है। जहां की रहने वाली एक महिला पुलिस कर्मी सुधा सिंह चौहान ने गुरुवार की सुबह परिवार वालों द्वारा दी गई प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले पैसे के लिए काफी समय से परेशान कर रहे थे। आए दिन मारपीट करते हैं। महिला का कहना है कि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।


उसका कहना है कि वह एक साल से परेशान चल रही है। उसे एक बार मारपीट कर घर से भगा भी दिया गया था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह उसके ससुराल वालों ने उसे मारने के लिए घेर लिया था। जिसके बाद उसने अपनी जान देने के लिए विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

About news

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com