Breaking News
Home / ताजा खबर / दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 52 साल का रिकॉर्ड, अप्रैल में दूसरी बर सबसे गर्म रहा अप्रैल,42.5 डिग्री तक पहुंचा पारा, ज़ारी हुआ येलो अलर्ट!

दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 52 साल का रिकॉर्ड, अप्रैल में दूसरी बर सबसे गर्म रहा अप्रैल,42.5 डिग्री तक पहुंचा पारा, ज़ारी हुआ येलो अलर्ट!

दिल्ली बृहस्पतिवार को गर्मी ने 52 साल बाद नया रिकॉर्ड बना लिया है| अप्रैल के महीने में लू और ताप्ती गर्मी में पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस पहुँच गया जो बीते 52 साल में सबसे ज्यादा गर्म रहा| साल 1969 से 2022 के बीच 18 अप्रैल 2010 को 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुँचने का रिकॉर्ड बना था| मौसम विभाग ने येलो अलर्ट ज़ारी कर दिया है और अगले तीन-चार दिन तक और भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है| साथ ही ये भी बताया है की शुक्रवार को आंधी-तूफ़ान आने से गर्मी में राहत मिल सकती है|

मौसम विभाग की माने तो बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 5 डिग्री अधिक 43.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान से 1 कम 23 डिग्री
सेल्सियस रहा| दिनभर तेज़ धूप और लू चलने से लोगों का बुरा हाल रहा| वहीं बीते 24 घंटे में नमी का स्तर 16-59 फीसदी तक रहा|

दिल्ली में पारा बढ़ने के साथ साथ आसपास के इलाकों में भी गर्मी रिकॉर्ड की गई| स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा जो की देशभर में सबसे गर्म इलाका रहा| इसी के साथ हरयाणा के हिसार में 46 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया| गुरुग्राम में 45.6 डिग्री, पीतमपुरा में 45.2 डिग्री और नज़फगढ़ में 45.4 डिग्री तक पारा रिकॉर्ड किया गया|

About Ariba Naseem

https://news10india.com/

Check Also

पूर्व आईएएस परीक्षु पूजा खेडकर की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई

यूपीएससी धोखाधड़ी के मामले में पूर्व आईएएस परीक्षु पूजा खेडकर की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट …

Leave a Reply