Breaking News
Home / देश / वर्ष 2021 को Golden Victory Year के रूप में मनाया जाएगा- आर्मी चीफ नरवणे

वर्ष 2021 को Golden Victory Year के रूप में मनाया जाएगा- आर्मी चीफ नरवणे

लद्दाख में भारत और चीन का विवाद LAC पर शुरू हुआ विवाद अब तक जारी है। लद्दाख में भारत ने चीन को इस विवाद की शुरुआत से अब तक कई मोर्चों पर पटखनी दी है। लेकिन विवाद अभी भी जारी है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच कई राउंड की बातचीत हो चुकी है। लेकिन विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

लद्दाख में तनाव के हालातों के बीच आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि, पिछले साल हमारे देश और सशस्त्र बलों के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण था। सशस्त्र बल बड़ी कुशलता से उत्तरी सीमाओं पर बहादुरी से हर हालात में डटे रहे। और इन हालातों में महामारी का भी सफलतापूर्वक मुकाबला किया। मुझे गर्व है कि, इसे पूरा करने में हमारे दिग्गजों का समर्थन था।

इस साल को गोल्डन विक्ट्री के रूप में मनाया जाएगा।

इस मौके पर थल सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने घोषणा की, साल 2021 को गोल्डन विक्ट्री ईयर के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कुछ दिग्गजों (सेना के पूर्व अधिकारियों) ने निराशा व्यक्त की थी कि, इस साल 1971 की लड़ाई के 50 साल पूरे होने पर ज्यादा महत्व नहीं दिया गया। मैं कहना चाहता हूं कि 1971 के युद्ध की जीत को चिन्हित करने के लिए इस वर्ष को गोल्डन रिट्रीवर के रूप में मनाया जाएगा। देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सेना की जमकर की तारीफ

उन्होंने आगे कहा कि, दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में एक छोटा स्मारक बनाया जाएगा। इस स्मारक को 1971 के युद्ध में वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले सैनिकों के गांव की मिट्टी और उन स्थानों की मिट्टी से बनाया जाएगा जहां पर उस समय जीत हासिल की गई थी। सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने यह बातें Veterans’ Day के मौके पर कही। जनरल नरवणे ने कहा कि, भारतीय सेना हमेशा Veteran के कल्याण के लिए काम करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि सेना से सेवानिवृत्ति के बाद, सभी दिग्गज देश और समाज की प्रगति के लिए, विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। आप सेना के एक राजदूत होने के नाते एक सच्चे देशभक्त और जिम्मेदार नागरिक के उदाहरण स्थापित कर रहे हैं। आपके द्वारा निर्धारित उच्च मानक हमारे युवाओं को प्रेरित करेंगे।

#Armychief #manojmnarvane #LAC #IndianArmy

About News Desk

Check Also

उपस्थिति भले कम हो लेकिन सवाल पूछने में टॉप टेन बिहारी सांसद बन गए अजय मंडल

बिहार से लोकसभा में माैजूदगी दर्ज कर रहे सांसदों की एक रिपोर्ट सामने आई है। …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com