Breaking News
Home / ताजा खबर / 70वां गणतंत्र दिवस , लांस नायक नजीर अहमद वानी को मरणोपरांत अशोक चक्र ।

70वां गणतंत्र दिवस , लांस नायक नजीर अहमद वानी को मरणोपरांत अशोक चक्र ।

सेन्ट्रल डेस्क,  अमित दत्त- भारत देश आज अपना 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर राजधानी दिल्ली में राजपथ पर विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। जहां राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद परेड की सलामी लेंगे। दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति सिरिल रामाफोसा गणतंत्र दिवस परेड में मुख्‍य अतिथि होंगे। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में 16 राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा छह केंद्रीय मंत्रालयों की झांकियां पेश की जाएंगी। इन मंत्रालयों की झांकियों में स्‍वच्‍छ भारत अभियान, सौभाग्‍य योजना और किसान गांधी झांकियां शामिल होंगी। दिल्‍ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड आज विजय चौक से शुरू होकर राजपथ इंडिया गेट, तिलक मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होकर लाल किले पहुंचेगी। इसको देखते हुए परेड मार्गों पर सुबह यातायात पुलिस ने व्यापक प्रबंध किये हैं। गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र राजधानी दिल्ली समेत देश भर में सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए हैं।

 झांकियां शुरू, सिक्किम से शुरुआत
अब राजपथ पर झांकियां शुरू हो गई हैं। सबसे पहले सिक्किम से शुरुआत की गई। इस बार सभी झांकियों की थीम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती है।

Image result for सिक्किम की झांकी

 

 लांस नायक नजीर अहमद वानी को मरणोपरांत अशोक चक्र
दक्षिण कश्मीर में आतंकियों का मुकाबला करते शहीद हुए लांस नायक नजीर अहमद वानी को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। वानी की पत्नी ने ये राष्ट्रपति के हाथों ये सम्मान प्राप्त किया।

Image result for लांस नायक नजीर अहमद वानी को मरणोपरांत अशोक चक्र

About News10India

Check Also

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में बिगुल फूंका कहा- अबकी बार 400 पार

भले लोकसभा चुनाव की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन चुनावी रैलियों …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com