Breaking News
Home / जांच / चीनी सेना के पूर्व सैनिक वांग को भारत में अपने परिवार से मिलने के लिए मिला वीजा

चीनी सेना के पूर्व सैनिक वांग को भारत में अपने परिवार से मिलने के लिए मिला वीजा

मीडिया खबरो के अनुसार चीन के 80 वर्षीय पूर्व सैनिक को अपनी भारतीय पत्नी और बच्चे से मिलने का वीजा दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि चीन के इस 80 वर्षीय पूर्व सैनिक वांग को भारत चीन युद्ध के बाद 1963 में भारतीय सीमा के अंदर पकड़ लिया गया था और बाद में वह चीन लौट गये थे। जासूसी के आरोप में वांग छह साल भारतीय जेल में रहे थे।

चीनी सेना के पूर्व सैनिक को भारत में अपने परिवार से मिलने के लिए वीजा मिला


जेल से रिहा होने के बाद वह मध्य प्रदेश में बालाघाट जिले के तिरोदी गांव में रहे थे , जंहा उन्होंने एक स्थानीय महिला से शादी कर ली थी उस महिला से चीन के पूर्व सैनिक वांग की चार संतान भी है। तब से वह चीन की तीन बार यात्रा कर चुके है। वह आखिरी बार अक्टूबर 2018 में चीन आए थे, लेकिन भारतीय वीजा नहीं मिलने के कारण वह लौट नहीं सके, उनके बेटे विष्णु वांग का कहना है कि मेरे पिता ने अप्रैल बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में वीजा के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें यह नहीं मिला था, उनके बेटे ने यह भी कहा कि वीजा न मिलने का कारण अधिकारियों को भी बखूबी पता है। हालांकि भारतीय अधिकारियों ने यह पुष्टि की है वांग को भारत यात्रा के लिए वीजा दिया गया है।

WRITTEN BY- RISHU TOMAR 


About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply