Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड / अखिलेश यादव बोले- लाल रंग हनुमानजी का है, भाजपा को लाल टोपी का डर सता रहा है

अखिलेश यादव बोले- लाल रंग हनुमानजी का है, भाजपा को लाल टोपी का डर सता रहा है

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी नेताओं को लाल टोपी का डर सता रहा है। उन्हें अपना राजनीतिक अस्तित्व खतरे में लग रहा है। भारतीय जनता पार्टी की लाल बत्ती गुल होने वाली है। इस सच्चाई से भारतीय जनता पार्टी अच्छी तरह परिचित हो गई है। यही वजह है कि वह समाजवादी पार्टी पर अनर्गल आरोप लगाने लगी है।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संस्कृति का राग अलापने वाले भारतीय जनता पार्टी नेताओं को यह नहीं पता है कि लाल रंग हनुमानजी का है। जीवन में लाल रंग बदलाव और खुशहाली का प्रतीक है। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी इस बात को समझने को तैयार नहीं है। उसकी नीतियां नफरत फैलाने वाली है।

अखिलेश यादव बोले- लाल रंग हनुमानजी का है, भाजपा को लाल टोपी का डर सता रहा है

भारतीय जनता पार्टी नेताओं को देश की भावनाओं से कोई लेना देना नहीं। किसानों, नौजवानों की समस्याओं के प्रति उसका रुख उपेक्षापूर्ण है। किसानों से किए गए वादों को भारतीय जनता पार्टी भूल गई है। यही नहीं उसने अपने चुनाव संकल्प पत्र में जो वादे किए थे उन्हें भी वह कूड़े में डाल चुकी है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले- लाल रंग हनुमानजी का है, भाजपा को लाल टोपी का डर सता रहा है

नौजवानों को रोजगार के झूठे आंकड़ों से भ्रमित किया जाता है। उन्होंने कहा कि संसदीय जनतंत्र में भाषा और व्यवहार की मर्यादा से दल और व्यक्ति का परिचय होता है। भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व में भाषा का संयम मिटता जा रहा है। उसका आचरण भी मर्यादा लांघता नजर आने लगा है।

सत्ताशीर्ष से विपक्षी नेताओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर व्यक्तिगत आरोप लगाया जाना लोकतंत्र में अवांछनीय है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में समाजवादी पार्टी को मिलने वाले जनाधार का अंदाजा लग गया है। ऐसे में वह व्यक्तिगत आरोप लगाने में भी पीछे नहीं रह रही है।

About News Desk

Check Also

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में बिगुल फूंका कहा- अबकी बार 400 पार

भले लोकसभा चुनाव की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन चुनावी रैलियों …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com