Breaking News
Home / ताजा खबर / नागरिकता पर अक्षय कुमार का जवाब और ट्रोलर्स पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा सहित पांच बड़ी खबरें

नागरिकता पर अक्षय कुमार का जवाब और ट्रोलर्स पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा सहित पांच बड़ी खबरें

सेंट्रल डेस्क प्राची जैन:  अरसे तक खुद को कनाडा का मानद नागरिक बताते रहे अक्षय कुमार ने आखिरकार कनाडा का पासपोर्ट रद्द करवाने और भारतीय पासपोर्ट फिर से हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अक्षय कुमार खुद को कई सार्वजनिक मौकों पर कनाडा का मानद नागरिक बताते रहे हैं लेकिन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की वेबसाइट पर ऐसे नागरिकों की सूची सार्वजनिक होने के बाद से अक्षय बैकफुट पर रहे हैं।

दुनियाभर में अपने देश का नाम ऊंचा करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर भारत का मान बढ़ाया है। प्रियंका को यूनिसेफ के ‘डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।न्यू यॉर्क में स्नोफ्लेक बॉल में कई हस्तियों की मौजूदगी में प्रियंका को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस साल जून में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने 2019 के पुरस्कार विजेता के तौर पर अभिनेत्री के नाम की घोषणा की थी।


 

सोनाक्षी सिन्हा भले ही सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक न हों लेकिन वो बॉलीवुड में सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली एक्ट्रेस  हैं। अपनी पहली फिल्म के बाद से बॉडी शेमिंग से लेकर, कौन बनेगा करोड़पति में पूछे गए रामायण के सवाल तक, सोनाक्षी को अक्सर ट्विटर पर ट्रोल किया जाता रहा है। सोनाक्षी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी।

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की किताब ‘आई हेव नेवर बीन (अन) हैपीयर’ को मुंबई के एक इवेंट में लॉन्च किया गया। इस मौके पर महेश भट्ट, उनकी पत्नी सोनी राजदान और बड़ी बेटी पूजा भट्ट भी नजर आईं। अपनी बहन की किताब के लॉन्च पर इस इवेंट को आलिया भट्ट ही होस्ट करती नजर आईं।


 

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है। अनुष्का के मेकअप आर्टिस्ट सुबु का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी। सुबु का निधन किस वजह से हुआ इस बात की जानकारी नहीं है। सुबु अनुष्का के दिल के बेहद करीब थे। सुबु के जाने के बाद अनुष्का ने भावुक पोस्ट भी लिखा और कई तस्वीरें साझा की हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=D8y2hhkdNWA

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com