Breaking News
Home / ताजा खबर / 50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षक अब राजस्थान में लड़कियों के सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ा पाएंगे…

50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षक अब राजस्थान में लड़कियों के सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ा पाएंगे…

सेंट्रल डेस्क आयुषी:-  राजस्थान की सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है जिसमे अब 50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षक लड़कियों को नहीं पढ़ाएंगे। ये जानकारी खुद राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने शुक्रवार को दी है। उन्होंने जानकारी दी कि लड़कियों के सरकारी स्कूल में 50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षक नहीं पढ़ाएंगे। बल्कि ऐसे में महिला टीचर उनकी जगह भरेंगी।


 

राज्य सरकार के इस फैसले पर जब विशेषज्ञों ने इसे बचकाना बताया है। हालांकि अभी इस नियम को लागू नहीं किया गया है। शिक्षा मंत्री गोविंद दोटासरा ने यह भी कहा कि यह फैसला तभी लागू किया जाएगा, जब हमारे पास पर्याप्त संख्या में महिला शिक्षक होंगी।

जानिए क्या है ये फैसला

सूत्रों के अनुसार हाल ही में कुछ पुरुष शिक्षकों द्वारा लड़कियों के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था, जिसके कारण ऐसा फैसला लिया गया है।


 

मुख्य तथ्य

राजस्थान में 68,910 स्कूलों में लड़के और लड़कियां दोनों पढ़ते हैं।
केवल 1,019 स्कूलों में सिर्फ लड़कियां पढ़ती हैं।
राजस्थान में कुल 3.8 लाख शिक्षकों में से पुरुष शिक्षकों और महिला शिक्षकों का अनुपात 2:1 का है।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com