Breaking News
Home / ताजा खबर / श्यामा मंदिर मैं नरेन्द्र मोदी की 69 जन्मदिन पर लोगों ने यज्ञ कर लंबी उम्र की कामना

श्यामा मंदिर मैं नरेन्द्र मोदी की 69 जन्मदिन पर लोगों ने यज्ञ कर लंबी उम्र की कामना

श्यामा मंदिर में नरेन्द्र मोदी की 69 जन्मदिन पर लोगों ने यज्ञ करके लंबी उम्र की कामना की, वहीं मिथिला के लोगों ने नया नारा दिया “नरेन्द्र मोदी जुग – जुग जीबु”. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 69 साल के हो गया पिछले एक सप्ताह से दरभंगा में जन्मदिवस को भाजपा द्वारा 14-20 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा था। इस उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण आदि सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

इसी क्रम दरभंगा के प्रसिद्ध श्यामा मंदिर में सुबह 7 बजे से सांसद गोपालजी ठाकुर के नेतृत्व में 101 पंडितों द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। उनके लंबी उम्र की सभी ने कामना की। सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने के लिए इस यज्ञ का आयोजन किया गया। मिथिलावासियों में काफी खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री ने देश के लिए और गरीब वंचितों के लिए जो कार्य किये हैं, वह आजतक किसी प्रधानमंत्री ने नही किया था। मिथिला क्षेत्र के लिए भी उन्होंने बहुत कुछ दिया है।

दिसम्बर में उड़ान योजना के तहत एयरपोर्ट से हवाई सेवा भी शुरू हो रहा है। रामायण सर्किट का काम हो रहा है। माँ सीता की धरती को अयोध्या की धरती से जोड़ने का कार्य भी किये हैं। उचैठ भगवती से महिषी भगवती सहरसा तक जोड़ने का कार्य किये हैं। मिथिला के धरोहर राग पर डाक टिकट जारी किये , इन सब को लेकर लोगों में काफी उमंग और हृदय से लोग इन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। आज इस यज्ञ में इसलिए मिथिलांच के लोगों ने नारा लगाया है- नरेंद्र मोदी जुग जुग जिबु।

वहीं भाजपा के नगर विधायक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यों से लोग काफी उत्साहित हैं और इसी का परिणाम है इस यज्ञ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ो आमलोगों ने भाग लिया है।प्रधानमंत्री द्वारा जो योजना लाया जाता है, वह गरीबों के कल्याण केलिए विलक्षण योजना होता है। गरीबों का कल्याण अभी तक पूरी तरह नही हो पाया है। अभी कल्याण होना बाकी है। इसलिये लोगों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की है और वे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित करते हैं, ताकि विश्व मे भारत को प्राथमिकता से स्थान दिला सकें।

यज्ञ कार्यक्रम में किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष मुरारी मोहन झा , हेमन्त झा मीना झा , जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, अमलेश झा, आदित्य नारायण मन्ना, संजीव साह, अजय पासवान अभ्यानन्द झा, दिलीप कुमार झा प्रेमकुमार मिश्रा, मणिकांत झा, मणिकांत मिश्रा, प्रदीप कुमार गुप्ता, सुमित कुमार झा, उज्ज्वल कुमार, अजय मिश्रा, सुधंनन्दन झा, धर्मशीला गुप्ता, संगीत साह आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

दरभंगा से वरुण ठाकुर

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com