Breaking News
Home / ताजा खबर / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 :यूपी में आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा में मंथन और बरेली में करेंगे डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 :यूपी में आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा में मंथन और बरेली में करेंगे डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार

उत्तर प्रदेश विधासभा चुनाव के पहले सियासी हलचल तेज हो गई है।आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आ रहे हैं।इस दौरान जेपी नड्डा कई संगठनात्मक बैठकें करेंगे और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भी करेंगे।इसके साथ ही वह आगरा में 20 विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और शाम को बरेली में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करेंगे।

जानकारी के अनुसार भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार सुबह 10 बजे आगरा पहुंचेंगे।वहीं सुबह 10:20 बजे वह आगरा के कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित प्रसिद्ध राउली महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और इसके पश्चात वह 10:50 बजे एसएनजी गोल्ड रिसॉर्ट,आगरा,फतेहपुर सीकरी,मथुरा,फिरोजाबाद क्षेत्र की 20 विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।इसके बाद इसी स्थान पर 11:50 बजे अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी क्षेत्र की 20 विधान सभाओं के पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार दोपहर 02:30 बजे बरेली पहुंचेंगे।वहीं 2:50 पर वह आईआईएम हॉल,बरेली में क्षेत्र की तीन विधान सभाओं के प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।इसके बाद शाम 4:45 पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बरेली में चुनाव आयोग की गाइडलाइंस का अनुसरण करते हुए डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करेंगे।इसके बाद शाम 7:15 पर वे बरेली जिले की 9 विधान सभाओं के प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक भी करेंगे।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com