Breaking News
Home / Uncategorized / यमुना का पानी बना जानलेवा ,पानी पीने से दो श्रद्धालुओं की मौत, 25 की हालत बिगड़ी

यमुना का पानी बना जानलेवा ,पानी पीने से दो श्रद्धालुओं की मौत, 25 की हालत बिगड़ी

सेंट्रल डेस्क आयुषी गर्ग:-  बरसाना से शरूराधारानी ब्रज 84 कोसी परिक्रमा के दौरान हसनपुर के निकट यमुना नदी का पानी पीने से दो श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि 25 की हालत बिगड़ गई। इन्हें नौहझील, वृंदावन और कोसीकलां के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने यमुना के पानी का नमूना लेने के साथ ही पदयात्रा के पड़ाव स्थल पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।


 

मान मंदिर से चली परिक्रमा में हरियाणा के महरौली से अलीगढ़ के जैदपुरा क्षेत्र जाते वक्त रस्से के सहारे यमुना नदी पार करते वक्त कई श्रद्धालुओं ने नदी का पानी पी लिया था। उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से दस श्रद्धालु नौहझील के अस्पताल में भर्ती कराए गए।


 

इनमें पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी रामकृष्ण सरकार (69) की मंगलवार देर रात मौत हो गई जबकि बुधवार को 24 परगना निवासी शांति पात्रा (60) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बुधवार को 25 और यात्रियों को नौहझील, कोसीकलां और वृंदावन के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। असम निवासी महिला पदयात्री चिरुपाल 40 वर्ष की हालत गंभीर बनी हुई है।

https://www.youtube.com/watch?v=IFgB9CaNeFc&t=193s

 

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com