Breaking News
Home / ताजा खबर / पानी का संकट गहराया, सूखने की कगार पर है यमुना

पानी का संकट गहराया, सूखने की कगार पर है यमुना

दिल्ली: गर्मी इतनी भीसड़ पड़ रही है कि यमुना अब सूखने की कगार पर पहुँच गई है| इससे दिल्ली में पानी का संकट गहराता नज़र आ रहा है| दिल्ली के करीब 25 इलाकों में आज पानी की समस्या हो सकती है|

डीजेबी (दिल्ली जल बोर्ड) के अधिकारी के मुताबिक इस संयन्त्रों से पानी की आपूर्ति 40 प्रतिशत तक कम हो गई है, इसकी वजह यमुना का सुखना है| वज़ीराबाद बैराज में जलस्तर पाँच फुट तक घटकर इस साल का सबसे कम स्तर 660.40 फुट पहुँच गया है| इस वजह से वज़ीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल उपचार संयंत्रो में उत्पादन क्षमता में 60-70 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली| लगातार घट रहे जलस्तर को देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने मंगलवार सुबह से जलापूर्ति प्रभाबित ओने की आशंका जताई है|

दिल्ली में करीब 1,200 एमजीडी पानी की ज़रूरत रहती है
जबकि दिल्ली जल बोर्ड करीब 950 एमजीडी पानी की आपूर्ति ही करता है| सरकार ने जून 2023 तक जलापूर्ति को बढ़ाकर 1,180 एमजीडी करने का लक्ष्य रखा है|

इसी दौरान सुबह से सिविल लाइन्स, कमला नगर, हिन्दू राव अस्पताल क्षेत्र, शक्ति नगर और करोल बाग के आसपास के क्षेत्र, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष टावर, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्स, दिल्ली कैंट, तुगलकाबाद, संगम विहार, प्रहलादपुर, और आसपास के क्षेत्र के लोगों को पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है|

बोर्ड ने लोगों को सलाह दी है की अपनी ज़रूरत के हिसाब से आपलोग पानी को एकत्रित कर के रखें जिससे आपको पानी की समस्या का सामना ना करना पड़े| पानी की किल्लत को देखते हुए जल बोर्ड ने आपातकालीन नंबर ज़ारी किया है जिससे लोग अपनी ज़रूरत के मुताबिक वाटर टैंकर उपलब्ध करवा सकते हैं|


आपातकालीन नंबर: 1916, 23527679, 23634469

About Ariba Naseem

https://news10india.com/

Check Also

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में बिगुल फूंका कहा- अबकी बार 400 पार

भले लोकसभा चुनाव की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन चुनावी रैलियों …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com